फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   azaadi amrut mahotsav, celebration

दीपों की रोशनी में जगमगा उठा शहीद स्थल

Fri, 26 Nov 2021 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
azaadi amrut mahotsav, celebration
कैप्सन- 1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नगरवासियों द्वारा बुधवार देर रात तक शहीद अनुराग रावत के समाधि स्थल पर 3100 से अधिक दीप जलाकर आजादी का जश्न मनाया गया। इस कार्यक्रम में कड़ाके की सर्दी के बावजूद देर रात तक लोग दीपदान करने आते रहे।
विज्ञापन

आजादी अमृत महोत्सव नगर संचालन समिति के तत्वावधान में तालबेहट नगर में कार्यक्रम के तीसरे चरण में बुधवार को एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम मर्दन सिंह इंटर कालेज के सामने बने शहीद समाधि स्थल पर किया गया। जिसमें 3365 दीपक जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद अनुराग रावत की माता गायत्री देवी ने दीपक जलाकर किया। देर रात तक नगर के लोग इस कार्यक्रम में दीपदान करने आते रहे।
विज्ञापन

बताते चले कि इससे पहले कार्यक्रम के पहले चरण में 19 नवंबर को सन् 1957 की क्रांति के अग्रदूत महाराजा मर्दन सिंह की प्रतिमा पुष्पाजंलि पर एवं 20 नवंबर रविवार को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। वहीं, कार्यक्रम के तीसरे चरण में मर्दन सिंह इंटर कॉलेज मैदान पर बने शहीद अनुराग रावत समाधि स्थल पर दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए राजेश त्रिपाठी ने भारत की आजादी के बारे में क्रांतिकारियों के संस्मरण सुनाए। ओमप्रकाश शास्त्री ने क्रांतिकारियों के जीवन के बारे में बताते हुए जनपद के झुनारे रावत के बारे में मार्मिक जानकारी दी।
बाद में अतिथियों द्वारा तिरंगा यात्रा में झांसी रानी बनी दिशा बिलगैयां, मर्दन सिंह बने अभिषेक पुरोहित और भगत सिंह बने दीप पटैरिया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में समिति के सदस्यों द्वारा शहीद परिवार को गौमाता की मूर्ति भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष भोले लिटौरिया, राजेंद्र शर्मा स्वदेशी, विक्रांत सिंह गौर, डॉ. जगदीश शर्मा, भजनलाल विश्वकर्मा, रवींद्र अगरिया, विजय मिश्रा, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
सदी न डिगा सकी बच्चों का जोश
- बुधवार को भीषण सर्दी के बावजूद खुले मैैदान में दीपदान करने देर रात तक युवा और बच्चें आए। मैदान में जलते एक साथ हजारों दीपों से पूरा परिसर जगमगा उठा।

सेल्फी लेते रहे लोग
- रात में जैसे ही दीपों को रोशन किया गया। पूरा मैदान प्रकाशमय हो गया। जिसे देखकर वहां मौजूद लोग अपने मोबाइल फोन में सेल्फी लेने जुट गए।

कैप्सन-  1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित

कैप्सन- 1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित - फोटो : TALDEHATE

कैप्सन-  1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित

कैप्सन- 1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित - फोटो : TALDEHATE

कैप्सन-  1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित

कैप्सन- 1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित - फोटो : TALDEHATE

कैप्सन-  1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित

कैप्सन- 1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित - फोटो : TALDEHATE

कैप्सन-  1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित

कैप्सन- 1,2-दीपों से रोशन मैदान 3- छात्र को पुरूस्कार देते अतिथि 4 - शहीद की समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित - फोटो : TALDEHATE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed