फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   attcck on police, FIR against six named and 12 others

पुलिस पर हमला करने पर छह नामजद, 12 अज्ञात पर मुकदमा

Sun, 18 Apr 2021 01:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
attcck on police, FIR against six named and 12 others
ललितपुर। थाना बार क्षेत्र के ग्राम बरौदाडांग में बिना अनुमति के चुनावी रैली निकालने से मना करने पर पुलिस पर हमला करने के मामले में थाना बार पुलिस ने प्रधान पद की प्रत्याशी के पति समेत छह नामजद एवं 12 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस हमले में पारौन चौकी इंचार्ज एवं एक सिपाही घायल हुए थे।
विज्ञापन

थाना बार के अंतर्गत ग्राम पौरान स्थित पुलिस चौकी के इंचार्ज अभिषेक कुमार सिंह ने थाना बार पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अप्रैल को दोपहर 2.10 बजे जब वह क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि ग्राम बरौदाडांग में बिना अनुमति के चुनावी रैली व जुलूस निकाला जा रहा है। वह ग्राम बरौदाडांग पहुंचे तो वहां जालिम के मकान के पास प्रधान पद की उम्मीदवार हरकुंवर के पति मुन्नालाल अपने समर्थकों के साथ चुनावी वाहन रैली व जुलूस निकाल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने वहां पहुंचकर उन लोगों को बिना अनुमति के वाहन रैली या जुलूस निकालने से मना किया तो मुन्ना कुशवाहा एवं प्रधान प्रत्याशी के समर्थक उदयभान, सूरज, रघुवीर, राजेश पुत्रगण दलपा कुशवाहा, निर्भान पुत्र लंपू कुशवाहा एवं 10-12 अज्ञात लोगों ने पुलिस टीम को गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी देकर सरकारी कार्य में बाधा डाली और इसके बाद ईंटों व पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिससे एसआई अभिषेक कुमार सिंह एवं उनके हमराह कांस्टेबल भरत पाल को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा कोविड-19 नियमों का उल्लंघन भी किया। मामले में थाना बार पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के अलावा सेवेन क्रिमिनल लॉ एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed