फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   attampt to suicide

किशोर ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर

Sat, 07 Nov 2020 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
attampt to suicide
hang.jpg - फोटो : hang.jpg
मड़ावरा/ललितपुर। थाना सोजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौना कुसमाड़ में शुक्रवार को किशोर घर के पीछे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर लटक गया। परिजनों ने देखते ही उसे बचाया, इस दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर उसे झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ग्राम गौना कुसमाड़ निवासी संदीप (15) पुत्र रामचरन शुक्रवार को दोपहर में करीब ढाई तीन बजे खेलते हुए अचानक घर गया और वहां लगे एक पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। इसी दौरान परिजनों की नजर अचानक संदीप पर पड़ गई और उन्होंने तत्काल रस्सी का फंदा खोलकर उसे उतार लिया, लेकिन तब तक उसकी हालत बिगड़ गई, परिजन उसे जिला अस्पताल ले गये, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संदीप अपने माता पिता का इकलौता पुत्र है। वहीं संदीप के पिता का कहना है कि उनका पुत्र दोपहर में बाहर से खेलते हुए घर में आया और रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक गया। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि उसने किन कारणों से यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed