फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   attampt suicide by hanging

युवक ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास

Tue, 25 Aug 2020 01:10 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
attampt suicide by hanging
hang - फोटो : hang
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत शहर के मोहल्ला तालाबपुरा में एक युवक ने मोहल्ले के किसी व्यक्ति से विवाद होने के बाद घर में कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर लटक गया, लेकिन परिजनों के चीखने चिल्लाने पर पड़ोसियों ने गेट तोड़कर फंदे से उतारकर युवक की जान बचा ली और जानकारी मिलने पर डायल 112 पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मोहल्ला तालाबपुरा निवासी दिलीप (22) पुत्र भूरे सोमवार को दोपहर करीब साढ़े तीन-चार बजे बांध से भैंसें लेकर लौट रहा था। अभी वह मोहल्ले में ही पहुंचा था कि किसी बात को लेकर एक व्यक्ति से कहासुनी हो गई, जिसके बाद वह आवेश में आकर अपने घर में गया और कमरे में दरवाजे बंद करके रस्सी से फांसी के फंदे पर लटक गया। यह देख परिजनों के चीखने चिल्लाने पर पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए और दरवाजा तोड़कर उसके फांसी के फंदे से नीचे उतारकर उसकी जान बचा ली, इसी दौरान परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर डायल 112 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालत बिगड़ती देख युवक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की मां फूलन ने बताया कि एक व्यक्ति ने उसके पुत्र को मारापीटा है, जिसके बाद वह घर गया और कहा वह उसे मार रहा है। इसके बाद उसमें कमरे के गेट बंद कर लिए और फांसी पर लटक गया। लोगों ने गेट तोड़े हैं, फिर डायल 112 वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed