फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   atikirman se sikud rhi sadke

अतिक्रमण से सिकुड़ रहीं सड़कें

Sun, 10 Feb 2019 02:11 AM IST
lalitpur Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
atikirman se sikud rhi sadke
atikirman, lalitpur - फोटो : amar ujala, lalitpur news
अतिक्रमण से नगर के नझाई बाजार की अधिकांश सड़कें संकरी हो गई हैं।  घंटाघर से जूता चप्पल लाइन में घुसते ही अतिक्रमण का अहसास होने लगता है। थोड़ा सा आगे चलते ही सड़क सिकुड़ी नजर आती हैं, जहां से पैदल निकलना दूभर है। यहां एक ओर अघोषित दुपहिया वाहन पार्किंग स्थल है तो दूसरी ओर दुकानों के आगे बाहर रखा सामान लोगों के लिए मुसीबत खड़ी करता है।  
विज्ञापन


वैसे तो समूचे नगर में अतिक्रमण पसरा है लेकिन नझाई बाजार की हालत ज्यादा खराब है। यहां जूता चप्पल लाइन से अतिक्रमण की शुरुआत हो जाती है तो समूचे बाजार में दिखाई देता है। बुखारिया की दुकान के पास अतिक्रमण देखते ही बनता है। यहां एक ओर दुपहिया वाहन बड़ी संख्या में रखे जाते हैं। वहीं, दुकानदार भी अतिक्रमण करने से पीछे नहीं हैं। यहां कुछ दुकानदारों ने सड़क की परवाह किए बगैर ही अपनी दुकान बाहर निकाल ली है। इससे रास्ता सिकुड़कर दो फुट के आसपास ही रह गया है। यहां पैदल चलना दूभर हो गया है। यदि आमने सामने से बाइकें आ रही हों तो एक वाहन को कुछ देर के लिए रुकना पड़ेगा। यह स्थिति लगभग रोजाना बनती है। बाजार में लगा हैंडपंप भी अतिक्रमण से अछूता नहीं रहा। हैंडपंप के इर्दगिर्द भी लोगों ने दुकान सजा ली हैं।
विज्ञापन


यहां बने एक कूप को भी अतिक्रमणकारियों ने छिपा दिया है। दूर देखने पर कूप नजर नहीं आता है। इसके तीन ओर निर्माण हो गए हैं। डा. भीमराव अंबेडकर कामर्शियल कांप्लेक्स में जगह-जगह अतिक्रमण पसरा है। इस परिसर में स्वामी विवेकानंद पार्क बना हुआ है, जिसके बगल में अतिक्रमण कर दुकानें सजा ली गई हैं। बीते माहों में तत्कालीन एसडीएम सदर घनश्याम वर्मा व सीओ सदर हिमांश गौरव ने नझाई बाजार का अतिक्रमण हटाया था। बाजार एक दिन भी अतिक्रमणमुक्त नहीं रह पाया। अगले ही दिन दुकानदारों ने रोजाना की तरह बाहर दुकानें सजा ली थी, तब से लेकर अब तक बाजार में अतिक्रमण हटाने के लिए दूसरा कोई अधिकारी पहुंचा नहीं है। जिससे कई दुकानदार बाजार में पसरे अतिक्रमण से दुखी हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed