फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   At first man , a thinking are met

पहले तो इंसान हैं, ए सोचकर मिलते रहें

Tue, 03 Nov 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 03 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। गुलिस्तान-ए-अदब के तत्वावधान में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में कवियों ने पंक्तियों के माध्यम से विचार रखे। इसमें उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता पर बल दिया।
विज्ञापन


एकता और अखंडता के प्रतीक सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी का शुभारंभ सागर विश्वविद्यालय के स्कॉलर डा. जमील राठवी ने किया। आयोजन में  गुलिस्तान-ए-अदब के अध्यक्ष व संरक्षक मशहूर शायर असर ललितपुरी ने हिंदू  मुस्लिम एकता पर बल देते हुए कहा कि ‘बाद में हिंदू, मुस्लिम, सिख और इसाई  हम, पहले तो इंसान हैं, यह सोचकर मिलते रहें’ को खूब वाहवाही मिली। विचार  गोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि विजय नारायण रावत, एमआर खान सोज,  जहीर चिश्ती, विनोद शर्मा, जहीर ललितपुरी, डा. जमील राठवी आदि ने पंक्तियों  के माध्यम से विचार रखे।
विज्ञापन

 इस अवसर पर रवींद्र पाठक, इरफान अहमद,  सफात पठान, जीशान खान, वसीम असर, तौसीफ रजा, हमीद खां, रईस, सोबरन सिंह  यादव, संजय डंपी, सत्तार खान, एजाज, महेश अवस्थी, नजमा, वसीम खजुरिया,  आरिफ, आमिर, संजीव आदि उपस्थित रहे। विचार गोष्ठी के अंत में समाजसेवी  स्वर्गीय अजीम मास्टर को श्रद्घांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed