फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Assistant teacher suspent

सहायक अध्यापक निलंबित

Sun, 10 Jan 2021 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
Assistant teacher suspent
ललितपुर। विकासखंड बार के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोड़ी के सहायक अध्यापक को भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के एक पदाधिकारी से झगड़ना महंगा पड़ा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री गब्बर अहिरवार ने सहायक अध्यापक राकेश वर्मा की शिकायत करते हुए उन पर धमकी देने व गाली- गलौच करने का आरोप लगाया था। इसकी सूचना बीएसए कार्यालय को भी प्राप्त हुई। उक्त के संबंध में वायरल वीडियो में प्रथम दृष्टया शिक्षक दोषी पाए गए हैं। इस पर बीएसए रामप्रवेश ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय टोड़ी के सहायक अध्यापक राकेश वर्मा को निलंबित कर दिया है। उन पर आरोप है कि उच्चाधिकारियों द्वारा कार्य व्यवहार में सुधार के निर्देश दिए गए थे, इसके बाद भी कार्य व आचरण में कोई सुधार नहीं हुआ। विभागीय निर्देशों की भी अवहेलना की जा रही है। जनप्रतिनिधियों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा है। जांच की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारी बिरधा को सौंपी गई है। उन्होंने तीस दिन में प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed