फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ask for money, vedio viral

कर्मचारी ने अधिकारी पर लगाए आरोप, रुपये मांगने का वीडियो वायरल

Sun, 07 Nov 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
ask for money, vedio viral
कर्मचारी ने अधिकारी पर लगाए आरोप, रुपये मांगने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

ललितपुर। बिजली विभाग के एक कर्मचारी ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर एक अधिकारी पर फर्जी शिकायत करने और धमकी देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही अधिकारी को फर्जी शिकायत का उलाहना देने पर सबक सिखाने और डेढ़ लाख रुपये की मांग करने एवं मना करने पर फर्जी तरीके से फंसाने की धमकी का आरोप लगाया। अधिकारी का रुपये मांगने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिजली विभाग में तैनात कर्मचारी बांसी निवासी अरविंद पाखरे ने मुख्यमंत्री को एक शिकायती पत्र भेजकर बताया कि वह विद्युत वितरण खंड द्वितीय कार्यालय में मानचित्रकार पद पर कार्यरत है। विद्युत विभाग में सेकेंडरी वर्क्स के एक अधिकारी पर आरोपी लगाते हुए बताया कि दीपावली के एक दिन पहले उसके खिलाफ फर्जी शिकायत की गई थी जिसमें उन्होंने मोबाइल के नंबर डिलीट करने की शिकायत थी। दीपावली पर्व के दिन उन्होंने सीओ ऑफिस बुलाया, लेकिन वह दीपावली के चलते अपने घर बांसी में था, जिससे वह वहां नहीं पहुंच सका तो उन्होंने तहसील थाने में सौंप दी। आरोप लगाते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को दीपावली के दिन जब वह अपने एक साथी के साथ अधिकारी के मकान पर पहुंचा तो घटनाक्रम का उलाहना देते हुए जानकारी चाही, तो वह भड़क गए और घर पर ही उसे व उसके साथी को गालीगलौज कर धमकाने लगे और सबक सिखाने की धमकी देते हुए एक लाख इक्यावन हजार रुपये देने पर शिकायत वापस लेने की बात कही। यह भी कहा कि यदि बात ज्यादा बहस की तो दो लाख के ऊपर देना होगा और अपने को चलता फिरता मजिस्ट्रेट बताया। काफी मिन्नतों के बाद भी एक नहीं सुनी। यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने उस पर किसी हथियार से हमला कर दिया, जिस पर उसके साथी ने किसी प्रकार बचाया। कर्मचारी ने मुख्यमंत्री से मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मां की तबियत खराब होने के चलते अभी अपने गांव जा रहा हूं। व्हाट्सएप एवं अन्य स्रोतों से पता चला है कि मेरा एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस संदर्भ में बताना है कि इस वीडियो को पूरा न दिखाकर काट-पीटकर दिखाया जा रहा है। मैने उक्त लोगों के खिलाफ मारपीट, घर में आकर धमकाने आदि की तहरीर कोतवाली में एक दिन पहले ही दी थी। वीडियो में तहरीर वापस लेने के लिए उन लोगों ने उससे कहा था, तब मैंने कहा था कि तहरीर जब वापस होगी, जब उन लोगों के पैसे से ललितपुर के समस्त गरीब एवं बेसहारा लोगों को स्टेशन पर खाना वितरण कराया जाएगा। क्योंकि वह दबंग हैं, इसलिए तुम लोगों को दंड मिलना जरूरी है, जिससे भविष्य में किसी से दबंगई न कर सको। इस शर्त पर तहरीर वापस लेने की बात कही थी। अरविंद गौतम, उपखंड अधिकारी, सेकंडरी वर्क्स।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed