{"_id":"67acf47a7c18b065c7084b46","slug":"ashish-topped-in-chess-and-naman-topped-in-table-tennis-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1009-129514-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चेस में आशीष और टेबल टेनिस में नमन रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चेस में आशीष और टेबल टेनिस में नमन रहे अव्वल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को 44वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन प्राचार्य प्रो. केशव देव की अध्यक्षता में किया गया। छात्र वर्ग में कैरम प्रतियोगिता में सत्यनारायण, 100 मीटर दौड़ में विमल कुमार, जैवलिन थ्रो में अंजुल चंदेल, डिस्कस थ्रो और शॉटपुट में रवि कुमार पंथी, चेस में आशीष त्रिवेदी, टेबल टेनिस में नमन जैन, बैडमिंटन में पवन जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्रा वर्ग के 100 मीटर दौड़ में श्वेता राजपूत, जैवलिन थ्रो में सोनम शर्मा, डिस्कस थ्रो में सुमन, शॉटपुट में सौम्या सिंह, चेस में श्वेता राजपूत, कैरम में श्वेता मुंडेले, टेबल टेनिस में सोनम शर्मा, बैडमिंटन में श्वेता राजपूत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर छात्र रवि पंथी व छात्रा श्वेता राजपूत को चैंपियन घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर अतिथि जिला सहकारी बैंक जनपद के चेयरमैन रमेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अपेक्षा नायक एवं छात्र आनंद साहू को मेधावी सम्मान पदक से सम्मानित किया गया। इसके बाद मिशन शक्ति ब्रांड एंबेसडर सौम्या सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। इस दौरान डॉ. मनीष वर्मा, डॉ. रवींद्र सरोनिया, डॉ. डीके साहू, डॉ. अर्चना सुरोठिया, अनुराधा, डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।