फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   arvind wins two gold medal

अरविंद प्रजापति ने जीते दो गोल्ड व एक सिल्वर

Mon, 13 Dec 2021 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
arvind wins two gold medal
अरविंद - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश के जिला बस्ती में शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में नौ से दस दिसंबर को आयोजित यूपी मास्टर्स एथलेटिक्स मीट-2021 में जनपद से अरविंद कुमार प्रजापति ने 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल, पांच हजार मीटर में गोल्ड और दस हजार मीटर की दौड़ में एक गोल्ड मेडल जीता। साथ ही उनका चयन 21 से 25 फरवरी तक तेलंगाना राज्य में हैदराबाद में आयोजित होने वाली नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए किया गया। उनके चयन पर पंचायत राज अधिकारी व खेल अधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया। साथ ही रामकिशन शुक्ला, श्रुति तिवारी, सुशील चौबे, अभय चौबे, संजीव बाबरा, राजीव पटेल, फीरोज डायमंड, लखनलाल आर्य, जयप्रकाश कुशवाहा, सचिन वाल्मीकि, संजीव कुमार वर्मा, रविंद्र राठौर आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन

वहीं, जिला बस्ती (गोंडा) में आयोजित तीसवीं उत्तर प्रदेशीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2021 में झांसी मंडल की ओर से ललितपुर के उत्तर प्राथमिक विद्यालय निवाई (कंपोजिट) जखौरा में पदस्थ सहायक अध्यापक जर्नादन प्रसाद शुुक्ला ने प्रतिभाग किया और 1500 मीटर दौड़ में प्रथम, सौ मीटर बाधा दौड़ में प्रथम एवं पांच किलोमीटर पैदल चाल (वाकरेस) में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जनार्दन शुक्ला ने बताया कि वह राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप फरवरी 2022 में हैदराबाद में उत्तर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर राजेंद्र सिंह बुंदेला, रवींद्र जैन, सुरेंद्र जैन, अर्जुन शर्मा, अभय यादव, बसंत पटेल, शकील, यूसुफ, यूनुस खान, कृष्ण कुमार आदि ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed