फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Arrested three thieves cut a sandalwood tree

चंदन के पेड़ काटते तीन चोर दबोचे

Wed, 08 Jul 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 08 Jul 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

 
बार वन्य क्षेत्र में तैनात वन दारोगा तौहीन अहमद, वन रक्षक अशोक पुरोहित, वाचर कम्मोदी, नारायण दास और देवसिंह के साथ मंगलवार को चंदन वन में गश्त कर रहे थे। काफी अंदर पहुंचने पर शाम लगभग चार बजे वन विभाग की टीमों को पेड़ों के काटे जाने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा तो पांच लोग बेशकीमती चंदन के पेड़ काट रहे थे। वन विभाग की टीम ने घेराबंदी करके तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि दो लोग भागने में सफल हो गए। पकड़े गए लोगों ने वन दरोगा को अपने नाम रामगोपाल राजपूत निवासी ग्राम बम्हौरी सहना, बब्लू एवं ननू कुशवाहा निवासीगण ग्राम बमनगुवां थाना बार बताए। उनके कब्जे से दो दर्जन से अधिक चंदन के पेड़ के टुकड़े  बरामद किए गए हैं। पांचों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed