फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   arrest news

योजनाओं के नाम पर ठगने वाला गिरफ्तार

Sun, 05 Nov 2017 01:25 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sun, 05 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
arrest news
arrest news - फोटो : demo pic

विज्ञापन
- प्राइवेट कंपनी बनाकर लोगों को बनाता था शिकार
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत पुलिस ने लोगों को झांसा देकर ठगी का शिकार बनाने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गिरफ्तार आरोपी प्राईवेट कंपनी बनाकर लोगों को सरकारी योजनाओं व नौकरी देने का झांसा देने का काम करता था और आरोपी पर पहले से कई मामलों में ठगी के मुकदमे दर्ज हैं। ठग की गिरफ्तार होने की जानकारी होते ही ठगी का शिकार हुए लोग कोतवाली जा पहुंचे और उसके कारनामों की जानकारी दी।
 जानकारी के अनुसार मुहल्ला नई बस्ती निवासी अमन पारासर पुत्र भोले पारासर ने मुहल्ला नदीपुरा निवासी अतुल कुमार पुत्र रामदयाल के साथ मिलकर एक कंपनी का रजिस्ट्रेशन कराया था। पहले से ही कई लोगों को झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी अमन पारासर ने सरकार द्वारा चालाई जा रही योजनाओं व नौकरी देने के नाम पर लोगों को शिकार बनाना शुरू कर दिया और उनसे लाखों रुपये ठग लिए। इसकी जानकारी पार्टनर को होने पर उसने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज करवाया। जांच कर रही पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिलने पर आरोपी अमन पारासर को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

---------------
जिला बदल आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। जिला बदर आरोपी की धरपकड़ को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बार पुलिस ने एक जिला बदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से अभी तक 42 आरोपियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हुई है। इसी क्रम में यह अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए चलाये जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बार थानाध्यक्ष रामसहाय ने टोड़ी गांव निवासी महिपाल यादव पुत्र रामसिंह यादव को शुक्रवार देर रात पुलवारा तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
आग से महिला झुलसी, गंभीर
- डाक्टरों ने किया झांसी रेफर
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़वार गांव निवासी मानसिक विक्षिप्त महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे झांसी रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुढ़वार गांव निवासी मीना पत्नी करन कुशवाहा की शादी कोतवाली क्षेत्र के घटवार गांव में हुई थी। कुछ समय पहले से महिला का दिमागी संतुलन खराब होने के कारण परिजन उसका उपचार करा रहे थे। विगत रोज ही महिला ससुराल से मायके आ गई। जहां शनिवार शाम जब परिवार के सभी लोग काम से गए थे। उसी दौरान महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। चीखपुकार सुन आस पास से आये लोगों ने आग को बुझाकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी रेफर कर दिया।

--------------
 एसपी ने घोषित किया नोएंट्री जोन
इलाइट और देवगढ़ क्रासिंग से आगे नहीं बढ़ेंगे भारी वाहन
ललितपुर। यातायात माह को सफल बनाने और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने कुछ मार्गों को नो-एंट्री जोन घोषित कर दिया है। गौरतलब हो कि यातायात माह की शुरुआत करते हुए एक नवंबर को पुलिस अधीक्षक ने छुट्टी होते ही मासूमों व छात्रों का इधर से उधर भागते समय भारी वाहनों की चपेट में आने की आंशका जताई थी। पुलिस अधीक्षक सलमानताज पाटिल ने अव्यवस्था में सुधार लाने की बात को अमली जामा पहनाते हुए यातायात प्रभारी केएन सिंह को नो एंट्री लगाये जाने के आदेश दिए हैं। यह नो एंट्री इलाइट चौराहे के मार्ग पर सुबह 6 बजे से 10 बजे तक व दोपहर को 1 बजे से शाम 5 बजे तक एवं रेलवे स्टेशन देवगढ़ मार्ग पर भी रहेगी। इस दौरान भारी वाहनों के प्रवेश पूर्णता प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed