{"_id":"a8edf5b7f71c29fb9d6dd61a8292899e","slug":"arrangements-will-be-attentive-to-fair-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेला में चौकस रहेंगी व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेला में चौकस रहेंगी व्यवस्थाएं
ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिलाधिकारी ने श्री रणछोर धाम तीर्थ स्थल पर शुरू होने वाले मेला की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मेला में चौकस व्यवस्थाएं की जाएं।
13 जनवरी से 24 जनवरी तक होने वाले नव कुण्डात्मक श्री रूद्र महायज्ञ व 12 दिवसीय मेला के आयोजन की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार की अध्यक्षता में गठित मेला समिति की बैठक श्री रणछोर धाम मंदिर परिसर में आयोजित की गयी।
आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं, जिसमें पेयजल, मार्ग, विद्युत, सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि पर डीएम ने अफसरों को निर्देशित किया कि किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
श्री रणछोर धाम मंदिर के संरक्षक स्वामी वीरेंद्रानन्द ने बताया कि मेला के दौरान 50 हजार से एक लाख तक की भीड़ इकट्ठी होती है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि मेला प्रांगण में टोंटी युक्त नल, दो पानी के टैंकर तथा नलों हेतु पांच स्टैंड पोस्ट लगाए जा रहे हैं।
चिकित्साधिकारी ने बताया कि मेला प्रांगण में 24 घंटे एंबुलेंस तथा दो डाक्टरों की तैनाती रहेगी। धौर्रा से रणछोर धाम मेला स्थल तक जाने वाले मार्ग पर जल का छिड़काव वन विभाग द्वारा किया जाएगा। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि 40 सफाई कर्मचारियों की तैनाती मेला परिसर की सफाई हेतु की गयी है।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सोमलता यादव ने बताया कि श्री रणछोर धाम आने वाले यात्रियों हेतु बसों की पर्याप्त व्यवस्था कर ली गई है। इस दौरान ग्राम सैपुरा से धौर्रा तथा धौर्रा से रणछोर धाम तक मार्ग को दुरुस्त किए जाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मध्य प्रदेश से आए पुलिस अधिकारियों से भी सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा की गई।
बैठक में पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह, अपर जिलाधिकारी मिथलेश कुमार त्रिवेदी, उप जिलाधिकारी पाली रमेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह, तहसीलदार पाली अरुण कुमार श्रीवास्तव, ग्राम धौजरी के प्रधान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।