फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Arrangements to extinguish fire in the village, fire valves will be installed in the pipeline

Lalitpur News: गांव में आग बुझाने के इंतजाम, पाइप लाइन में लगेंगे फायर वाल्व

Tue, 11 Jun 2024 02:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Arrangements to extinguish fire in the village, fire valves will be installed in the pipeline
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आग लगने की घटना होने पर प्रभावित लोगों को कम समय में सहायता मिल सके, इसके लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर जल नल पाइप लाइन में फायर हाईड्रेंट प्वाइंट बनाकर फायर वाल्व लगाए जाएंगे। प्रथम चरण में 148 स्थानों पर इन्हें लगाया जाएगा। 12 स्थानों पर इसे लगाया भी जा चुका है।
जनपद में करीब पचास वर्ष पूर्व फायर स्टेशन की स्थापना की गई थी। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली आग की घटना होने पर यहां से अग्निशमन वाहन जाकर लोगाें को राहत पहुंचाते हैं। हाल में ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं ज्यादा सामने आने लगी हैं। इसे देखते हुए अब ग्रामीण क्षेत्रों में नमामि गंगे योजना के तहत बिछाई जा रही पाइप लाइन में फायर हाईड्रेंट प्वाइंट बनाकर यहां फायर वाल्व लगाया जाएगा। सौजना-गुढा ग्राम समूह पाइप पेयजल योजना के तहत आने वाले गांवों के 12 स्थानों पर इन्हें लगवा भी दिया गया है।
विज्ञापन

पाइप लाइन में फायर वाल्व लगने से आग लगने की घटना होने पर अग्निशमन वाहन को पानी भरने के लिए यहां वहां नहीं भटकना पड़ेगा। अब तक ग्रामीण क्षेत्रों में आग लगने पर अग्निशमन वाहन का टैंकर खाली होने पर उसे या तो जिला मुख्यालय आना पड़ता था या फिर आसपास के क्षेत्र में लगे निजी ट्यूबवेल का सहारा लेना पड़ता था। अब इन फायर वाल्व के जरिये अग्निशमन वाहनों में पानी भरा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नमामि गंगे योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 148 स्थानों पर फायर हाईड्रेंट प्वाइंट बनाकर यहां फायर वॉल्व लगाने की कार्ययोजना बनाई गई है। सौजना-गुढ़ा ग्राम समूह पाइप लाइन के तहत 12 स्थानों पर इसे लगवाया जा चुका है। शेष में भी जल्द वाल्व लगाया जाएगा।
राजेश श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed