फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Appointment letters were given to 22 head servants

Lalitpur News: 22 मुख्य सेविकाओं को दिया गया नियुक्ति पत्र

Thu, 28 Aug 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters were given to 22 head servants
ललितपुर। विकास भवन में बाल विकास पुष्टाहार विभाग में मुख्य सेविका के पद पर चयनित 22 अभ्यर्थियों को सदर विधायक रामरतन कुशवाहा व अन्य जनप्रतिनिधियों ने नियुक्ति पत्र दिए। इन सभी का चयन उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से मुख्य सेविका के पद पर हुआ है।
विज्ञापन

सदर विधायक ने कहा कि सरकार लगातार महिला सशक्तीकरण का कार्य रही है। पिछली सरकारों में लोगों को सिफारिश के आधार पर नौकरी मिलती थी। लेकिन, वर्तमान सरकार में योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरी मिल रही है। जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि आप लोगों की तैनाती महत्वपूर्ण विभाग में हुई है। पिछड़े जनपद व ग्रामीण इलाकों में अशिक्षा के कारण यहां गर्भवती महिलाएं ठीक से खानपान नहीं करती हैं। आप लोगों की जिम्मेदारी है कि उनके पोषाहार का विशेष ध्यान रखें। चयनित मुख्य सेविकाओं में शारदा देवी, मनीषा, आरती, सविता, डौली, गायत्री, पूनम, मनीषा देवी, सोनम, अभिलाषा, आरती, ब्रज कुंवर, छाया, निधि, कामनी, मेघा, सुखबती, निशी, ऊषा रजक, पूनम कोरी, करिश्मा व गंगा देवी शामिल रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, राज्यमंंत्री प्रतिनिधि मनोहर लाल पंथ, एमएलसी प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी नीरज सिंह, परियोजना निदेशक दीपक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed