फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Application for Panchayat Incentive Award from July 15, Panchayats working on nine subjects will get marks

पंचायत प्रोत्साहन पुरुस्कार को पंद्रह जुलाई से आवेदन, नौ विषयों पर काम करने वाली पंचायतों को मिलेगें अंक

Mon, 11 Jul 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Application for Panchayat Incentive Award from July 15, Panchayats working on nine subjects will get marks
ललितपुर। पंचायत सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरुस्कार हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जुलाई से शुरू हो जाएंगे। आवेदन ग्राम पंचायतों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर ऑनलाइन किए जाएंगे। हमारी पंचायत पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन मूल्यांकन कर जनपदीय समिति को अग्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना 2021-22 के लिए जनपद से पांच ग्राम पंचायतों का चयन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी। पुरुस्कार के लिए नौ विषय पर किए गए उत्कृष्ट कार्यो के आधार पर पुरुस्कृत की जाने वाली ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। इसमें गरीबी मुक्त गांव, स्वस्थ गांव, बाल मैत्री गांव, पर्याप्त जलयुक्त गांव, स्वच्छ एंव हरित गांव, आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचे वाला गांव, सामाजिक रूप से सुरक्षित गांव, सुशासन वाला गांव, महिला हितैषी गांव के आधार पर मूल्यांकन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए करना होगा। इसके लिए सभी विषयों के अंक निर्धारित किए गए है और इन ग्राम पंचायतों का चयन उनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 में किए गए कार्यों के आधार पर किया जाना है। ग्राम पंचायतों द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के आधार पर निर्धारित प्रश्नावली को ऑनलाइन हमारी पंचायत पोर्टल के माध्यम से स्वयं मूल्याकंन कर जनपदीय समिति को अग्रसारित किया जाएगा। इसके बाद राज्य सिमिति द्वारा सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायतों को पुरुस्कार के लिए चुना जाएगा। विकासखंड से पुरुस्कार के लिए आवेदन करने वाली ग्राम पंचायत को कम से कम 45 फीसदी अंक आवश्यक हैं। इससे कम अंक प्राप्त करने वाली ग्राम पंचायत को पुरस्कार नहीं मिलेगा। जनपद से पांच ग्राम पंचायतों की सूची पुरुस्कार के लिए मुख्यालय भेजी जाएगी।
विज्ञापन

डीएम की अध्यक्षता में होगी जनपद परफारमेंस असेसमेंट समिति
मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार का चयन करने के लिए जनपद परफारमेंस असेसमेंट समिति (डीएपीसी) है। जिसमें अध्यक्ष जिलाधिकारी, उपाध्यक्ष मुख्य विकास अधिकारी, सदस्य सचिव जिला पंचायत राज अधिकारी, सदस्य मुख्य चिकित्साधिकारी स्वास्थ विभाग, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एंव संख्या अधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक की सिर्फ दो ग्राम पंचायतें होगी अग्रसारित
शासन द्वारा जारी किए गए आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि ब्लॉक को अपने क्षेत्र की सिर्फ दो ग्राम पंचायतों को ही अग्रसारित किया जाएगा। इससे अधिक ग्राम पंचायतों को अग्रसारित नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद की सभी ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरुस्कार योजना के बारे में अवगत कराया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो जाएगी।
नवीन मिश्रा, जिला पंचायतीराज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed