फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anuseful things use made jhoomer and flower pot

अनुपयोगी वस्तुओं का इस्तेमाल कर बना रहे झूमर और फ्लावर पॉट

Sun, 10 Jan 2021 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
anuseful things use made jhoomer and flower pot
ग्राम साढूमल के राजकीय हाईस्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी छात्राओं ने प्रस्तुत की आकर्षक मॉडल - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। विकासखंड बिरधा के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रजवारा (अंग्रेजी माध्यम) में अध्ययनरत बच्चों ने लॉकडाउन के दौरान मोहल्ला क्लास के माध्यम से अनुपयोगी चीजों से अपने हुनर का प्रदर्शन किया। बच्चों ने सुंदर झूमर और फ्लावर पॉट के साथ कई चीजें तैयार की हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक नीलम जैन ने बताया कि बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा में दक्ष किया जा रहा है। इसमें खाली पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को फेंकने की जगह उन्हें काटकर गमलों की शक्ल दी जा रही है। बच्चों को अनुपयोगी चीजों से झूमर बनाना, फ्लावर पॉट बनाना, मिट्टी के खिलौने बनाने में पारंगत किया जा रहा है। कबाड़ में पड़ी प्लास्टिक की 100 बोतलों से रंग-बिरंगे गमले तैयार किए गए हैं। बच्चों को प्लास्टिक इधर उधर ना फेंकने एवं उनके रि-साइक्लिंग का तरीका भी बताया गया। इसके अलावा विद्यालय में रखकर पेंटिंग आदि भी सिखाई जा रही है। वहीं, विद्यालय में पौंधे लगाकर हरियाली का वातावरण सृजित किया जा रहा है। गमलों पर तरह-तरह की चित्रकारी की गई है, ताकि बच्चे खेल-खेल में सीख सकें। बच्चों को स्काउट गाइड का हिस्सा बनाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सड़क सुरक्षा सहित उनके अधिकारों के प्रति ग्रामीण अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है। बच्चों का सर्वांगीण विकास विद्यालय के स्टाफ का मुख्य लक्ष्य है। गांव में पांच मोहल्ला क्लास आरंभ की गई हैं, जिनमें विद्यालय के स्टाफ एवं पुरातन छात्रों के माध्यम से प्रतिदिन बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। मान्या जैन द्वारा बच्चों को मोहल्ला क्लास के माध्यम से पियानो बजाना भी सिखाया जा रहा है। विद्यालय खुलते ही प्रार्थना अब विभिन्न वाद्य यंत्रों के माध्यम से की जाएगी। इन प्रयासों से बच्चे काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed