फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   antibody

200 ने कराई एंटीबॉडी की जांच

Fri, 07 May 2021 02:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
antibody
ललितपुर। श्री दिगंबर जैन भगवान महावीर नेत्र चिकित्सालय में कोरोना मरीजों की प्लाज्मा थेरेपी के लिए प्लाज्मा दान करने को 200 लोगो ने जांच कराई। 70 लोगों के ब्लड ग्रुप की जांच कराई।
विज्ञापन

शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय व अपर जिलाधिकारी अनिल मिश्रा, विशिष्ट अतिथि दिगंबर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष अनिल अंचल, नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष अरविंद जैन और श्री दिगंबर जैन पंचायत समिति के महामंत्री डॉ. अक्षय टड़ैया ने किया। अन्नपूर्णा सेवा संघ के इस शिविर में सीडीओ ने कहा कि यह ऐसा कार्य है, जो मील का पत्थर साबित होगा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि अब कोविड-19 से अब ललितपुर के लोगों को इधर- उधर नहीं भागना पड़ेगा। जिनको प्लाज्मा की आवश्यकता है, वह लोग इस शिविर से लाभ ले सकते हैं। अनिल अंचल ने कहा कि प्लाज्मा दान कर कोरोना से लड़ने में मदद की जा रही है। प्लाज्मा दान करने से शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। डा. अक्षय टड़ैया ने कहा कि अच्छी एंटीबॉडी निकलने पर प्लाज्मा दान करें और नहीं निकलने पर रक्तदान करें। अरविंद जैन ने कहा कि दो गज दूरी मास्क है जरूरी। अन्नपूर्णा सेवा संघ के अध्यक्ष अमित प्रिय जैन ने बताया कि 25 कोरोना वॉरियर्स ने लगभग 35 लोगों को प्लाज्मा दान किया है। शिविर में विनय ताम्रकार, जगजीत सिंह, आदर्श रावत, अभिषेक सराफ, हरिश्चंद्र नामदेव, समकित जैन, देवा, लखन सेन, रचना सेन, हरिश्चंद्र नामदेव, नरेंद्र यादव, अंकित जैन, मोनू आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed