फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   another injured worker died

कुए की खुदाई हादसे में घायल दूसरे मजदूर की हुई मौत

Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
another injured worker died
hospital 1.jpg - फोटो : hospital 1.jpg
ललितपुर। थाना तालबेहट के अंतर्गत ग्राम खांदी करीला में कुएं की खुदाई के दौरान जुगाड़ मशीन के साथ कुएं में गिरने से घायल दूसरे मजदूर की भी झांसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन उसके शव को तालबेहट ले आए। कोतवाली तालबेहट पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तालबेहट के ग्राम खांदी के मजरा करीला में बीते 14 फरवरी को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे कुएं के गहरीकरण के कार्य के दौरान जुगाड़ मशीन सहित तीन मजदूर कुएं में गिर गए थे, जिसमें एक मजदूर हरकिशन कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इसमें तालबेहट के खांदी करीला निवासी नारायण कुशवाहा (40) पुत्र ग्यासी और संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिस पर नारायण की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे उपचार के लिए झांसी रेफर कर दिया था। जबकि संतोष की हालत ठीक होने पर उसे छुट्टी दे दी गई थी। झांसी में उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात को घायल नारायण की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई धर्मेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नारायण कुएं के गहरीकरण कार्य के लिए गया था, लेकिन मशीन के ठेकेदार की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था। उसके भाई के पास मात्र चालीस डिसमिल जगह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed