{"_id":"588117884f1c1b4216efe815","slug":"annual-sports-festival-was-launched-administered-oath","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्षिक क्रीड़ा समारोह हुआ शुभारंभ, दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्षिक क्रीड़ा समारोह हुआ शुभारंभ, दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
v
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ हो गया। पहले दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इस दौरान डा. एनसी गुप्ता ने मतदाताओं को शपथ दिलाई।
प्राचार्य डा. शक्ति सिंह सचान ने ध्वजारोहण कर वार्षिक क्रीड़ा समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। पूर्व चैंपियन हेमंत राही ने मशाल के साथ दौड़ लगाई। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। 200 मीटर दौड़ व गोला प्रेक्षपण में आरती राय प्रथम, वर्षा लोधी ने 20 मीटर में द्वितीय व कुंत प्रेक्षप में तृतीय, दीक्षा ने गोला में तृतीय, रचना ने चक्र में द्वितीय, नेहा विश्वकर्मा ने चक्र में तृतीय, दीपाली ने भाला फेंक में द्वितीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग में गोला प्रेक्षेप में अखिलेश कुमार प्रथम, चक्र में द्वितीय, रंजीव कुमार ने गोला में द्वितीय, भाला फेंक में फूल सिंह, इंद्रपाल, राजेंद्र कुशवाहा प्रथम, हेमंत राही दो सौ मीटर और चार सौ मीटर दौड़ में प्रथम, हेंकित चौरसिया ने दो सौ मीटर दौड़ व चार सौ मीटर दौड़ में द्वितीय रहे। अवनीश ने पंद्रह सौ मीटर दौड़ में बाजी मारी। चंद्रप्रकाश ने पंद्रह सौ मीटर दौड़ में प्रथम व आठ सौ मीटर दौड़ में द्वितीय रहे। इसी दौड़ में देवेंद्र कुमार तृतीय व आठ सौ मीटर दौड़ में प्रथम रहे। कार्यक्रम में क्रीड़ा प्रभारी संजीव सैकिया, प्रो. केशवदेव, डा. सतीश कुमार, अर्चना सूरौठिया, सीके लोहिया, सबीहानाज, हरिओम दिवाकर, डीके साहू आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. अजय कुमार यादव ने किया। उधर, पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में 100 मीटर दौड़ में पूजा कुशवाहा प्रथम, मेघा द्वितीय व शिवानी कुशवाहा तृतीय स्थान पर रही। दूसरे दौर की दौड़ में पूजा प्रथम, रचना द्वितीय व मालती तृतीय स्थान पर रही। इसके बाद फाइनल में पूजा कुशवाहा प्रथम, पूजा द्वितीय, शिवानी कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. सूफिया ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर डा. घूमन सिंह, पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रकाश खरे, खेल प्रभारी जुनैद रजा, अनिल शुक्ला, डॉ. नीराजना चौबे, ऐश्वर्या यादव, अलका यादव उपस्थित रहे।