फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anna animal reach to roof

खेत सड़क से से आतंक के बाद अब छत तक पहुंच रहे अन्ना जानवर

Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
anna animal reach to roof
घर की छत पर खड़े अन्ना जानवर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। मंगलवार को ब्लॉक बार अंतर्गत ग्राम कारीटोरन में तीन अन्ना जानवर सीढ़ियों के रास्ते से एक खाली पड़े घर की छत पर पहुंच गए। ग्रामीणों को उनको उतारने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते से लेकर सड़क तक और खेतों पर भी अन्ना जानवरों की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में कई गोशालाओं के बाद भी अन्ना जानवरों की समस्या का हल नहीं हो सका है। यहां पर कई क्षेत्रों में अन्ना जानवर सड़कों पर यातायात में बाधक बन रहे हैं। खेतों में अन्ना जानवर फसल को भी खराब कर रहे हैं। किसान अपने खेतों की रखवाली को लगातार बैठे रहते हैं। अब तो आतंक इतना बढ़ गया है कि सड़क, गली मोहल्ला, खेत के बाद घरों की छतों पर भी पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को गांव में खाली पड़े मकान में अन्ना जानवर घुस गए और सीढ़ियों के रास्ते छत पर पहुंच गए। ऐसे ही तीन जानवर छत पर चढ़ गए। अन्ना जानवरों को छत पर देखकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। देखते ही देखते लोगों को हुजूम लग गया। लोगों को लगा कि कहीं छत के पत्थर न टूट जाएं, या जानवर न गिर पड़े। उतारने में भी लोगों केे गिरने का डर बना रहा। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने जानवरों को छत से नीचे उतारा।
विज्ञापन

---
अन्ना जानवरों की समस्या दिन प्रतिदिन लगातार बढ़ती जा रही है। इससे क्षेत्रवासी काफी परेशान हो गए हैं। इनका प्रबंध किया जाए। - राजा कटारे
---
जानवरों से घरों के बाहर से लेकर सड़क और खेत तक समस्या हो गई है। फसल की रखवाली करने के लिए जुटा रहना पड़ता है। निकिल पाराशर
---
मंगलवार को गांव में एक छत पर अन्ना जानवर सीढ़ियों पर चढ़ गए, इससे गिरने का भय बना रहा। काफी देकर बाद नीचे उतारा गया। - हरीराम विश्वकर्मा
---
अन्ना जानवरों से खेतों पर फसल की रखवाली करनी पड़ रही है। आवाजाही में सड़क पर हमला करने का भय बना रहता है। पुनीत पाठक

ीच रोड पर खड़े अन्ना जानवर

ीच रोड पर खड़े अन्ना जानवर- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed