फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ANM sacked , Supervisor increment withheld

एएनएम बर्खास्त, सुपरवाइजर की वेतनवृद्धि रोकी

Mon, 08 Jun 2015 12:27 AM IST
ललितपुर/ ब्यूरो
ललितपुर/ ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर। अपर जिलाधिकारी को समग्र ग्राम पटउवा के निरीक्षण में कई खामियां मिलीं। गांव में लगी सोलर लाइटें गायब थी। सोलर लाइटों की चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्र में रखे खाद्यान्न में लापरवाही मिलने पर सुपरवाइजर की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। साथ ही एएनएम को भी बर्खास्त करने का आदेश जारी किया।

अपर जिलाधिकारी एम के त्रिवेदी ने बिरधा ब्लाक के डा. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम पटउवा का निरीक्षण किया। यहां छह सोलर लाइटें लगाए जाने का लक्ष्य था। ग्रामीणों ने बताया कि पुराने बस स्टैंड पर सोलर लाइट लगी थी, लेकिन चोरी हो गई। इसके अलावा पप्पू अहिरवार, हनुमानजी मंदिर व शिशुपाल लोधी के मकान के पास लगी सोलर लाइट खराब मिली। ग्रामीणों ने सीएफएल के स्थान पर एलईडी बल्ब लगवाने की मांग की। गांव में तीन सौ एक स्वच्छ शौचालय बनाए जाने का लक्ष्य था। इसके सापेक्ष 299 शौचालय बन गए हैं, लेकिन शिशुपाल और लाड़कुंवर के शौचालय अपूर्ण मिले। गांव में पानी की टंकी बनी है। इसे भरने के लिए दो बोर हैं, लेकिन उसमें से एक खराब पाया गया। आंगनबाड़ी केंद्र एक पर 63 बच्चे पंजीकृत हैं, लेकिन मौके पर एक भी बच्चा नहीं मिला। आंगनबाड़ी केंद्र दो पर 62 बच्चों में से एक भी उपस्थित नहीं मिला।
विज्ञापन


 बच्चों का खाद्यान्न साफ स्थान पर नहीं रखा था। इससे पोषाहार में सीड़न और चींटियां थीं। स्वास्थ्य उप केंद्र पटउवा बंद पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि एएनएम नहीं आती है। एडीएम ने निरीक्षण रिपोर्ट जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर को दी। इस पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि एएनएम को बर्खास्त करें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि सुपरवाइजर शशिकांत गुप्ता की वेतन वृद्धि तथा वेतन रोक दें। दोनों कार्यकत्रियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। पानी के बोर की स्थिति खंड विकास अधिकारी और अधिशासी अभियंता जल निगम देखें। शौचालय अधूरे पड़े होने के मामले में खंड विकास अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed