फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Animals tied to hand pump, only pipe left, deepened drinking water crisis

पेयजल संकट से जूझ रहे पाली के बाशिंदे, आधा सैकड़ा हैंडपंप खराब

Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Animals tied to hand pump, only pipe left, deepened drinking water crisis
ललितपुर/पाली। गर्मी शुरू होते नगर पंचायत क्षेत्र पाली में पेयजल संकट गहराने लगा है। आलम यह है कि नगर के 10 वार्डों में लगे 246 हैंडपंपों में से 50 हैंडपंप खराब पड़े हैं। हालात यह हैं कि कहीं हैंडपंप का हत्था गायब है, कहीं जानवर बांधे जा रहे हैं, तो कहीं पाइप ही रह गए हैं। इसके अलावा क्षेत्र में डाली गई पाइपलाइन भी टूट गई हैं। शिकायतों के बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदार पेयजल संकट को दूर कराने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को अमर उजाला टीम ने नगर के वार्डों में हैंडपंप की स्थिति जानी, तो यह हकीकत सामने आई।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में करीब 17 हजार आबादी के लिए 10 वार्डो में 246 हैंडपंप के अलावा पेयजल लाइन डाली गई। पाइपलाइन से 440 कनेक्शन दिए गए। लेकिन देखरेख के अभाव में पाइपलाइन टूटी पड़ी हैं। वहीं तीन वार्डो के लोगों को पाइप लाइन से भी पानी नहीं मिल पा रहा है। वार्ड एक में मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

वहीं मोहल्लों में लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। हालात यह हैं कि मुख्य बस स्टैंड के निकट लगा हैंडपंप अरसे से खराब पड़ा है। इस हैंडपंप का हत्था भी निकल गया। आसपास के लोग इसके पाइप से जानवर बांध रहे हैं। वहीं जाखलौन रोड पर लगे हैंडपंप का पहले हत्था गायब हुआ, फिर चैन व अन्य सामान भी कोई निकाल ले गया। आज केवल पाइप रह गए हैं। हजारिया वार्ड एक में करीब एक साल पहले हैंडपंप खराब हुआ था, लेकिन सही नहीं कराया गया। पिपरी स्कूल के पास लगा हैंडपंप करीब दो साल से खराब पड़ा है। इलाकाई लोगों को इधर उधर से पानी भरना पड़ रहा है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से शिकायत की लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों से बाधित है पेयजल आपूर्ति
वार्ड एक बस्ती में पाइप लाइन टूटने से करीब 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इसके अलावा नगर में सड़क किनारे लगाए गए नल भी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बंद पड़े हैं। वहीं कुछ नल तो ऐसे लगे जिनमें पानी न आने से टोंटी भी गायब हो गई है। इससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
नगर में करीब दो साल पहले पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन हजारिया वार्ड में अभी तक इस लाइन में पानी नहीं आया। सड़क किनारे लगाए गए नल भी सूखे पड़े हैं। कुछ से टोंटी भी गायब हो गई।-चंदन सिंह यादव
पांच दिनों से नल में पानी नहीं आ रहा है। शिकायत के बाद नगर पंचायत कर्मी ने आकर सही किया, लेकिन फिर भी खराब हो गया। पेयजल के लिए यहां के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।-महेंद्र जायसवाल वार्ड एक
करीब दो साल पहले पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन अभी तक पानी नहीं मिल पाया। हैंडपंपों से पानी लेना पड़ रहा था लेकिन अब कई हैंडपंप भी खराब हो रहे। इस कारण दिक्कत का सामना करना पड़ रहा।-हेतराम सेन

काफी समय से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत नहीं होने से पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ता है। गर्मी में पानी की समस्या बढ़ जाएगी। अफसरों को जल्द ही व्यवस्था सुधरवानी चाहिए। -राजेंद्र कुशवाह
राजेंद्र कुशवाह, मोहल्ला पिपरी
पेयजल लाइन के क्षतिग्रस्त होने पर जल संस्थान ठीक कराएगा। इस संबंध में वहीं से जानकारी कीजिए।-मधुसूदन जायसवाल, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत
नगर में जहां भी हैंडपंप खराब हैं, उसकी जानकारी लेकर नगर पंचायत के माध्यम से सही कराए जाएंगे।-डॉ. रवि प्रताप सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed