{"_id":"59861fef4f1c1b045f8b486f","slug":"animals-seem-to-jam-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानवरों से लगता है सड़क पर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानवरों से लगता है सड़क पर जाम
amarujala
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
lalitpur news
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालबेहट। नगर में इस समय आवारा जानवरों के चलते सड़क पर कई जगह जाम लगता हैं। इससे राहगीरों को भारी परेशानी होती है। लोगों ने इस संबंध में प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।
नगर में इस समय कुछ पशुपालक अपने पशुओं के रखरखाव के प्रति बेपरवाह है। वह अपने पशुओं को घरों में न रख कर खुला छोड़ देते हैं। इससे वह पशु खाने की तलाश में सड़कों पर और सब्जी मंडी में पूरे दिन घूमते रहते है। इससे सड़क पर आने-जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समय पूरे दिन नगर के पेट्रोल पंप के पुल पर, कोतवाली के सामने और स्टेशन रोड़ पर पानी की टंकी के आसपास और नगर की दोनों सब्जी मंडियों में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इसके चलते सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वाले राहगीरों को होती है। जिन्हें इन जानवरों के आक्रोश का सामना करना पड़ता है। नगर वासियों ने इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया, परन्तु आज तक आवारा जानवरों पर रोक नहीं लग सकी।