फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   animal waste flow in drain

नालियों में गोबर बहाने वाले पशु पालकों को दिए जाएंगे नोटिस

Thu, 14 Jan 2021 01:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
animal waste flow in drain
नगर पालिका सभागार में साफ-सफाई व्यवस्था व वर्ड फ्लू जैसी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में बैठक कर - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। नगर पालिका परिषद ने उन पशुपालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है, जो प्रतिदिन नालियों में जानवरों का गोबर बहा देते हैं। अधिशासी अधिकारी ने स्वास्थ्य नायकों की बैठक कर ऐसे पशुपालकों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका परिषद सभागार में अधिशासी अधिकारी निहाल चंद्र ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021, सफाई व्यवस्था एवं बर्ड फ्लू की रोकथाम के संबंध में बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण -2021 में नगर को प्रथम स्थान पर लाने के लिए विशेष सफाई कराने, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, जन जागरूकता अभियान चलाने, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर कचरा गाड़ी से डलवाने के निर्देश दिए। बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए कीटनाशक का छिड़काव कराने, बाजारों में रखे बड़े डस्टबिन को नियमित खाली कराने के लिए कहा। स्वास्थ्य नायकों ने बताया कि कुछ पशुपालकों द्वारा गोबर आदि नालियों में बहा दिया जाता है, जिससे नालियों में गंदगी बनी रहती है। इस पर उन्होंने ऐसे पशुपालकों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में सभासद घनश्याम साहू, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक संदीप कुमार ,जितेंद्र स्वरूप तिवारी, कनिष्ठ लिपिक अमित पाराशर, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर पंकज कुमार, कंप्यूटर आपरेटर, शमीम खान, जितेंद्र चंदेल, संजय कुमार, पर्यवेक्षक अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed