फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Angered by remarks on Priyanka Gandhi, Congressmen planted a broom

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से गुस्साए कांग्रेसियों ने लगाई झाड़ू

Sun, 10 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Angered by remarks on Priyanka Gandhi, Congressmen planted a broom
ललितपुर। सीतापुर में गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का अपने कमरे में झाड़ू लगाने का वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तंज कसने से गुस्साए कांग्रेसियों ने शनिवार को जेल चौराहा स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर आश्रम परिसर में झाड़ू लगाई। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार अहंकार में आकर विपक्ष के नेताओं पर तानाशाही पूर्ण रवैया अपना रहे हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने कहा कि भरपूर जनसमर्थन मिलने के बाद भी केंद्र और प्रदेश सरकार जन हितैषी कार्य नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि दोनों सरकारें विपक्ष और आम जनता का उत्पीड़न कर रही हैं। कहा कि
विज्ञापन

करोड़ों महिलाएं अपने घरों में साफ-सफाई का कार्य खुद करती हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रकार टिप्पणी की है वह साफ-सफाई करने वालों से उनकी घृणित सोच को दर्शाता है। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य बहादुर अहिरवार, नगर अध्यक्ष नवनीत किलेदार, पुनीत देवलिया, नदीम शबनम, जगभान राजा, युवा जिलाध्यक्ष अंकित यादव, रोहित कुशवाहा, एनएसयूआई प्रदेश सचिव कुलदीप पाठक, वैभव जैन, महेंद्र पनारी, कमल किशोर दुबे, रितेश सिंघई, राहुल सेन, वीरेंद्र मेहरोलिया सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed