फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Angered by mother's scolding, youth jumps into well, dies

Lalitpur News: मां की डांट से नाराज युवक कुएं में कूदा, मौत

Sun, 07 May 2023 12:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Angered by mother's scolding, youth jumps into well, dies
झांसी। चिरगांव थाना इलाके में एक युवक ने मां की डांट से नाराज होकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक आए दिन शराब पार्टी करता था। मां की रोक-टोक उसे पसंद नहीं आती थी।
विज्ञापन

चिरगांव के ग्राम सुल्तानपुरा निवासी पवन कुमार अहिरवार (25) के पिता कल्लू की तकरीबन 15 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद से वह अपनी मां और भाई-बहन के साथ मामा महेंद्र अहिरवार के यहां सुल्तानपुरा में रहने लगा था।
विज्ञापन

मामा महेंद्र ने बताया कि पवन कुमार शराब पीने आदी था। इसका मां ऊषा विरोध करती थी। शुक्रवार की रात पवन घर में मुर्गा बना रहा था, साथ में शराब पी रहा था। इस पर मां ने उसे डांट दिया। इससे गुस्सा होकर पवन बाहर चला गया और घर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन की पांच साल पहले शादी हुई थी। उससे छोटी बहन पूजा भी शादीशुदा है। जबकि, छोटा भाई दीपचंद अविवाहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed