फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   anganwari centre found close

दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिला ताला

Wed, 01 Jul 2015 01:40 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 01 Jul 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बिरधा व जखौरा ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताला लटका मिला। वहीं, कई केंद्रों पर या तो बच्चे कम मिले या फिर बच्चे ही नहीं मिले। उन्होंने लापरवाहों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन



प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने ब्लाक बिरधा के ग्राम वंट का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आंगनबाड़ी कार्यकत्री अनुपस्थित मिलीं। केंद्र पर न तो बच्चे थे और न ही हॉट कुक्ड पक रहा था। इसी तरह ग्राम सिमरधा के आंगनबाड़ी केंद्र पर दलिया पक रहा था। लेकिन, साफ-सफाई उचित नहीं थी, जिस पर उन्होंने सहायिका को साफ-सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ग्राम घटवार में आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा दीक्षित के केंद्र पर 11 बच्चे बैठे मिले। वहीं, ग्रोथ चार्ट अपूर्ण मिला। डीपीओ ने साफ-सफाई के निर्देश दिए। एक अन्य आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुमन दीक्षित के केंद्र पर नौ बच्चे बैठे थे। अभिलेख खंगाले गए तो वह संतोषजनक नहीं मिले। इसी तरह से ग्राम जामुनधाना खुर्द और निवाई का केंद्र बंद मिला। इस पर डीपीओ ने अनुपस्थित कर्मियों का एक- एक माह का मानदेय काटते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
सीडीपीओ के बदले कार्यक्षेत्र
ललितपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। इनमें शहर की सीडीपीओ कुसुम कलार को ब्लाक मड़ावरा, मड़ावरा के बच्चूलाल को शहर, जखौरा में पुष्पा वर्मा, जखौरा की साधना जौहरी को ब्लाक बार और बार की प्रभारी राममूर्ति को वापस क्षेत्रीय मुख्य सेविका के पद पर भेज दिया गया है।


कुपोषण पर होगा ध्यान
कुपोषण के नोडल प्रभारी बच्चू लाल गुप्ता को शहर परियोजना में लाने के पीछे कुपोषण पर ज्यादा ध्यान देना है। उनकी मड़ावरा में तैनाती होने से नोडल कार्य प्रभावित हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed