{"_id":"f976e166a91baa7311c6b242b3710105","slug":"an-accountant-in-charge-of-six-blocks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लेखाकार के जिम्मे छह ब्लाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक लेखाकार के जिम्मे छह ब्लाक
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 17 Jun 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में 1,049 प्राथमिक एवं 492 पूर्व माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। यहां सैकड़ों की संख्या में शिक्षक कार्यरत हैं, जिनके वेतन बिल व एरियर बिलों के भुगतान का जिम्मा लेखा कार्यालय के पास है। इन दिनों कार्यालय कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। वर्तमान में स्वीकृत चार पदों के सापेक्ष एक लेखाकार ही कार्यरत है, इस कारण इकलौते लेखाकार पर छह ब्लाक के शिक्षकों के वेतन व एरियर भुगतान करने का जिम्मा आ गया है। ऐसी स्थिति में विभागीय कामकाज का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। शासन को कई बार पत्राचार किया गया, लेकिन स्टाफ की समस्या का निदान नहीं हो सका है।