{"_id":"6ac69a9ab12d2a894f0b879d","slug":"ample-fertilizer-stocks-in-the-district-yet-a-scramble-at-the-cooperative-societies-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-164679-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जनपद में खाद का स्टॉक भरपूर, फिर भी समितियों पर मारामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जनपद में खाद का स्टॉक भरपूर, फिर भी समितियों पर मारामारी
विज्ञापन
ललितपुर। रबी की फसल की बोआई शुरू होने के साथ किसानों को खाद की जरूरत बढ़ गई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में अक्तूबर से मार्च 2027 तक 93,410 मीट्रिक टन खाद वितरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष वर्तमान में जिले में सभी प्रकार की 43,130 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध बताई गई है। इसके बावजूद कुछ साधन सहकारी समितियों पर डीएपी के लिए किसानों की भीड़ जुटने लगी है। मंगलवार को बालाबेहट स्थित साधन सहकारी समिति पर डीएपी वितरण के दौरान मारामारी की स्थिति बन गई। सूचना पर एसडीएम पाली मौके पर पहुंचे और अपनी मौजूदगी में खाद का वितरण कराया।
कृषि विभाग ने रबी सीजन के लिए अक्तूबर से मार्च तक यूरिया, डीएपी, एमओपी, एनपीके और एसएसपी की अलग-अलग मात्रा निर्धारित की है। विभाग और सहकारिता विभाग की ओर से मांग के अनुसार खाद मंगाने और उसे समितियों व निजी दुकानों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसानों को जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
बुधवार को यूरिया की 1500 एमटी रैक पहुंची
बुधवार को यूरिया की 1500 मीट्रिक टन की एक रैक सूरत के हजारी पोर्ट से न्यू ललितपुर टाउन रेलवे स्टेशन के मालगोदाम पहुंची। एक अन्य रैक के भी दो दिन में आने की संभावना है। इसके बाद डीएपी की रैक आने की भी उम्मीद है
खाद लक्ष्य उपलब्धता
यूरिया- 50,919 एमटी 19,052.325 एमटी
डीएपी- 30,214 एमटी 14,572.150 एमटी
एमओपी- 73 एमटी 114.050 एमटी
एनपीके- 12,033 एमटी 8,678.390 एमटी
एसएसपी- 274 एमटी 692 एमटी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
कुल- 93,410 एमटी 43,130 एमटी
00000000000000000000000000000000000000000000
डीएपी लेने को उमड़ी किसानों की भीड़
फोटो-31 व 33
मड़ावरा-रनगांव। साधन सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही समिति परिसर में किसानों की लंबी लाइनें लग गईं। समिति की ओर से भीड़ नियंत्रित करने और वितरण व्यवस्था बनाए रखने के इंतजाम किए गए। किसानों को शासन द्वारा निर्धारित 1350 रुपये प्रति बोरी की दर से डीएपी उपलब्ध कराई जा रही है। किसानों ने बताया कि गेहूं, मटर और सरसों जैसी रबी फसलों की बोआई के लिए डीएपी की जरूरत है। समय पर खाद मिलने से उन्हें राहत मिली। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
खाद की कालाबाजारी और दूसरे जिलों में जाने पर निगरानी
रबी की बोआई के मद्देनजर खाद की उपलब्धता और वितरण पर निगरानी के लिए जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने सभी तहसीलों में चार सदस्यीय टीमों का गठन किया है। इनमें एसडीएम, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी और उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शामिल हैं। टीमें खाद के वितरण पर नजर रखेंगी और यह भी सुनिश्चित करेंगी कि खाद दूसरे जिलों में न भेजी जाए। किसानों को निर्धारित मात्रा में खाद उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जिले में इस बार रबी की फसल के लिए खाद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्हें जरूरत के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाएगी।
- प्रदीप कुमार, अपर जिला कृषि अधिकारी