{"_id":"68c1d23462d7e88a2601dcfa","slug":"alumni-meet-will-be-held-in-secondary-schools-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-142429-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: माध्यमिक विद्यालयों में होगा पुरातन छात्र सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: माध्यमिक विद्यालयों में होगा पुरातन छात्र सम्मेलन
विज्ञापन
ललितपुर। माध्यमिक विद्यालयों में पुरातन छात्र सम्मेलन कराया जाएगा। इसके तहत स्कूल के पुराने छात्र और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के झंडे गाड़ चुके लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। ये पुरातन छात्र विद्यालयों के नए बच्चों को प्रेरित करेंगे।
जिले में 39 माध्यमिक विद्यालय हैं, इसमें 31 राजकीय हाईस्कूल व आठ इंटर कॉलेज हैं। इन विद्यालयों में पढ़ चुके कई छात्र कला, संस्कृति, व्यवसाय, सरकारी सेवा, खेलकूद, समाजसेवा में सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। ऐसे सफल पुरातन छात्रों के अनुभव से छात्र-छात्राओं को परिचित कराने के लिए अब माध्यमिक विद्यालयों में पुरातन छात्र सम्मेलन होगा। ये पुरातन छात्र स्कूल से लेकर सफलता के शिखर पर पहुंचने के अपने अनुभव नए छात्रों से साझा करेंगे और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि पुरातन छात्रों को आमंत्रित कर उनके अनुभवों से नए छात्रों को रूबरू कराया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है।
-- -- -- -
तीन सदस्यीय पुरातन छात्र परिषद का गठन
विद्यालयों में पुरातन छात्र परिषद का गठन किया जाएगा, इसमें तीन सदस्य रहेंगे जोकि पुरातन छात्र होंगे। इन सदस्यों की देखरेख में वर्ष में दो बार परिषद की बैठक होगी, जिसमें छात्रों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण की व्यवस्था की जाएगी।