{"_id":"69d95f9d2d1b21cb9600dc4d","slug":"allegations-of-encroaching-upon-and-blocking-a-village-hill-by-excavating-it-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-154566-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: गांव की पहाड़ी खोदकर कब्जा करने एवं रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: गांव की पहाड़ी खोदकर कब्जा करने एवं रास्ता अवरुद्ध करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम नत्थीखेड़ा निवासी शीतल, नत्थू, रामसहाय आदि ने उपजिलाधिकारी अभिजीत सिंह को एक शिकायती पत्र देकर गांव के कुछ लोगों पर ग्राम सभा की पहाड़ी खोदकर रास्ता बंद करने एवं ग्राम सभा की जमीन को विक्रय करने का आरोप लगाते हुए उक्त मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई हैं।
शिकायती पत्र में शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव की आराजी नंबर 2537 पर विपक्षीगणों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया। इसके अलावा पहाड़ी की मिट्टी को खोदकर उसे तथा जमीन को स्टांप पर विक्रय कर दिया। रास्ता बंद होने से पीड़ित अपने खेत खलिहान पर नहीं पहुंच पा रहे हैं। इस संबंध में कई शिकायती पत्र दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने लेखपाल पर ही कई आरोप लगाए हैं। पीड़ितों ने न्याय न होने पर अनशन की चेतावनी भी दी है। उपजिलाधिकारी ने स्वयं मौके पर आने का आश्वासन दिया। वहीं, लेखपाल अनिल कुमार का कहना है कि यह खुदाई उनके कार्यकाल से पहले की है।