फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Allegation of fake disposal of IGRS complaint; plea made to the SP.

Lalitpur News: आईजीआरएस शिकायत के फर्जी निस्तारण का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

Fri, 03 Jul 2026 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Allegation of fake disposal of IGRS complaint; plea made to the SP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शहर के ईलाइट चौराहा निवासी शिवम पांडिया ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के कथित फर्जी निस्तारण का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि 23 जून को मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित एक शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई थी। शिकायत की जानकारी लेने के लिए वह गल्ला मंडी चौकी पहुंचे, जहां उन्हें संबंधित कर्मी का मोबाइल नंबर दिया गया। आरोप है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया गया।
विज्ञापन

शिकायती पत्र में कहा गया है कि संबंधित जांच अधिकारी ने बिना सूचना दिए, बिना मौका मुआयना किए और बिना बयान दर्ज किए ही शिकायत का निस्तारण कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी ने विपक्षी पक्ष से साठगांठ कर एकपक्षीय कार्रवाई की है। शिवम पांडिया का कहना है कि उन्होंने शिकायत के साथ गाली-गलौज से संबंधित स्क्रीनशॉट भी उपलब्ध कराए थे, लेकिन जांच में उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब विपक्षी उन्हें जानमाल की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed