फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All testing facilities will be available under one roof in the medical college

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में एक ही छत के नीचे मिलेगी सभी जांच की सुविधा

Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
All testing facilities will be available under one roof in the medical college
- बाहर के मरीज भी करा सकेंगे जांच, अगले सप्ताह से शुरू होंगी जांचें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज में अगले सप्ताह से एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। पैथोलॉजी विभाग परिसर में 80 लाख रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण किया गया है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मशीनों को शिफ्ट करने का कार्य शुरू कर दिया है। अब मरीजों को जांच के लिए इधर-उधर नहीं भटकना होगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मानक अनुरूप सभी जांच कराई जाएंगी।
अबतक मेडिकल कॉलेज में दो स्थानों पर पैथोलॉजी संचालित हो रही थी। इसमें महिला व पुरुष अस्पताल की अलग-अलग चल रही थी। इसमें पंजीयन भी अलग-अलग किए जा रहे थे। बीते दिनों मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण कार्य शुरू होने पर पुरुष अस्पताल की पैथोलॉजी को भी महिला अस्पताल में ही शिफ्ट कर दिया था। इससे मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा था। वहीं, अलग-अलग जांच होने से परेशानी बनी हुई थी। साथ ही सीमित जांच ही हो रही थीं। गंभीर मर्ज की जांच को बाहर ही जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

लेकिन, अब मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण हो गया है। इससे दोनों पैथोलॉजी को एक ही भवन में शिफ्ट किया जा रहा है। एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी। साथ ही जांच में विस्तार भी किया जा रहा है। जल्द ही कई अन्य गंभीर मर्ज की जांच भी शुरू होगी। इससे मरीजों को बाहर जांच के लिए नहीं जाना होगा। मेडिकल कॉलेज में ही सभी प्रकार की जांच हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
- बढ़ेगी जांच के समय ही सुविधा
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में संचारी और गैर संचारी रोगों से जुड़ी सभी प्रकार की जांच होगी। इस लैब में सभी मशीनों के शिफ्ट होने से जांच के लिए बाहर नहीं जाना होगा। इसमें कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। तीन शिफ्ट में कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही समय भी बढ़ाया जाएगा।
---
इन जांचों की मिलेगी सुविधा
लैब में टीबी, मलेरिया, एड्स, चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस, मलेरिया, एक्ट्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया समेत अन्य संचारी रोगों से जुड़ी जरूरी जांच होंगी। इसके साथ ही कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, अल्जाइमर, आईडीएसपी, आरटीपीसीआर समेत कई प्रकार की जांच की सुविधा मिलेगी।

---
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में मशीनों के शिफ्ट होने का कार्य किया जा रहा है। इसमें मानक अनुरूप जांच की जाएगी। मंडलीय स्तर की सभी प्रकार की जांच की जाएगी। बाहर के मरीज भी जांच करा सकेंगे। - डॉ. डीनाथ, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed