फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   All India taking a side football competition for men and women of today

ऑल इंडिया सेवन ए साईड पुरूष और महिला फुटबाल प्रतियोगिता आज से

Fri, 25 Dec 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 25 Dec 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
बबीना (ब्यूरो)। रॉयल स्पोर्टस एकेडमी के प्रबंधक तथा ऑल इंडिया सेवन ए साईड पुरूष और महिला फुटबाल एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के आयोजक आर. एस. रजक ने बताया कि आगामी 25 दिसम्बर से 1 जनवरी तक स्थानीय तालाब ग्राउण्ड बबीना पर नगर में खेल जगत के आधार स्तम्भ समाजवादी पार्टी के नेता स्व. मनोज सोनी की स्मृति में फुटबाल एवं एथलेटिक्स की राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होने बताया कि उक्त प्रतियोगिता के अंतर्गत राष्ट्र स्तरीय सेवन ए साईड पुरूष और महिला फुटबाल प्रतियोगितायें अलग अलग दो वर्गों में सम्पन्न कराई जायेगी। साथ ही एथलेटिक्स प्रतियोगिता भी होगी। उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि तथा राज्य सभा सांसद डॉ. चन्द्रपाल सिह यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगें और प्रतियोगिताओं का उद्घाटन 25 जनवरी को समाजवादी पार्टी के नेता इं. सिंहवृत्त सिंह यादव बबुआ भैया करेंगें।
विज्ञापन


उक्त कार्यक्र्तम में छावनी परिषद बबीना की मुख्य अधिशाषी अधिकारी श्रीमती मनीषा जाट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। समाजसेवी सरदार देवेन्द्र सिह कार्यक्र्तम की अध्यक्षता करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिताओं का समापन 1 जनवरी को होगा, जिसमें इनाम की राशि 11000 रूपये रखी गई है। उन्होने बताया कि फुटबाल प्रतियोगिता में पुरूष और महिलाओं की टीमें भारत के विभिन्न प्रांतों से हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed