फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   akhilesh yadav sabha not permited, now arrive at 2th december

प्रशासन ने अखिलेश के कार्यक्रम की नहीं दी अनुमति, अब दो दिसंबर को आएंगे

Fri, 19 Nov 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav sabha not permited, now arrive at 2th december
ललितपुर। जिला प्रशासन ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की 20 नवंबर को होने वाली सभा के लिए अनुमति नहीं दी है। इस संबंध में सुबह सपा प्रतिनिधि मंडल ने डीएम आलोक सिंह से मुलाकात की थी। सपा नेताओं ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और बीते दिन पिता-पुत्र के संक्रमित मिलने का प्रशासन ने हवाला दिया है। संभावना है कि अब राष्ट्रीय अध्यक्ष दो दिसंबर को आएंगे। इस संबंध में उनका अधिकृत कार्यक्रम शुक्रवार को जारी हो जाएगा। कार्यक्रम में परिवर्तन होने से सारी तैयारियां धरी रह गई हैं।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी श्याम सुंदर सिंह, पूर्व विधायक रामासरे कुशवाह, निवर्तमान जिलाप्रवक्ता खुशाल चंद्र साहू सहित प्रमुख सपा नेता सुबह डीएम से मिलने कलक्ट्रेट पहुंचे जहां डीएम ने बताया कि राज्यपाल आज आ रहीं हैं और झांसी में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 19 को होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स जनपद से भी गया है। 20 नवंबर को सुरक्षा व्यवस्था के लिए फोर्स की जरूरत होगी। सपा नेता ने बताया कि डीएम ने सलाह दी कि सभा को कोविड नियमों के तहत करना होगा क्योंकि कल ही पिता- पुत्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। डीएम से वार्ता के बाद सपा नेता पार्टी अध्यक्ष से कार्यक्रम को लेकर चर्चा करने के बाद ही आगे की जानकारी देने की बात कहकर चले आए। सपा सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अब दो दिसंबर की तारीख तय की है। संभावना है कि शुक्रवार को उनका अधिकृत कार्यक्रम जारी हो जाएगा।
विज्ञापन

--------
खाद पर सियासत तेज होने की संभावना
ललितपुर। जिले में खाद की किल्लत से परेशान किसानों का हाल लेने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के अलावा सपा के प्रांतीय नेता भी आ चुके हैं। संभावना जताई जा रही थी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आने से खाद पर सियासत तेज हो जाएगी। कारण साफ था कि उनका बानपुर क्षेत्र के वीर गांव के अलावा शहर के गिन्नत बाग में किसानों की सभा होनी प्रस्तावित थी जिसमें 50 हजार किसानों के बुलाने की तैयारी पदाधिकारी कर रहे थे। राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि सपा अध्यक्ष खाद को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे। क्योंकि खाद को लेकर अभी भी जिले की स्थित ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed