फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   airport contruction, five crors received

एयरपोर्ट निर्माण को मिली पांच करोड़ की धनराशि

Sat, 16 Oct 2021 01:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
airport contruction, five crors received
aeroplane.jpg - फोटो : aeroplane.jpg
ललितपुर। जिले में एयरपोर्ट निर्माण के लिए शासन द्वारा पांच करोड़ की धनराशि जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी है। अब जिले में एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया का आगे का काम शुरू हो जाएगा। यह धनराशिं शासन द्वारा जारी की है।
विज्ञापन

बताया गया कि बीते माह 02 सितंबर की मंत्री परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के परिप्रेक्ष्य में जिले में स्थित हवाई पट्टी के विस्तार व उसके हवाई अड्डे के रूप में विकास (फेज-1) एवं अन्य संबंधित कार्यों के लिए दो ग्रामों, ललितपुर हद बाहर एवं अंदर (शहरी) और सिवनीखुर्द (ग्रामीण) की कुल 91.773 हेक्टेयर (226.77 एकड़) निजी भूमि को राजस्व विभाग के शासनादेश 19 मार्च, 2015 में आपसी समझौते के आधार पर भूमि क्रय किए जाने की विहित व्यवस्था के अनुसार कुल 87,41,82,628 रुपये (रुपये सत्तासी करोड़ इकतालीस लाख बयासी हजार छह सौ अठ्ठाइस रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति के साथ चालू वित्तीय वर्ष 2021-2022 में धनराशि बीस करोड़ 0 रुपये की वित्तीय स्वीकृति जिलाधिकारी के निवर्तन के लिए जारी करने का प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया था, जिसके सापेक्ष चालू वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ रुपये की धनराशि जिलाधिकारी के निर्वतन पर रखे जाने के लिए आवंटित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसमें उक्त धनराशि का भुगतान जिलाधिकारी द्वारा आवश्यकता समय-समय पर संबंधित पक्षों को नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा प्रस्तावित धनराशि को आहरित कर किसी बैंक खाते में नहीं रखा जाएगा। अवमुक्त धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार एवं नियमानुसार किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रायोजना का सक्षम स्तर से तकनीकी स्वीकृति प्राप्त होने के पश्चात ही कार्य कराया जाएगा और वित्त (आय-व्ययक) अनुभाग-1 के दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रश्नगत वित्तीय स्वीकृति जिस कार्य/मद के लिए की जा रही है, उसका उपयोग नियमानुसार उसी कार्य/मद हेतु किया जाएगा और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रस्तावित कार्यों की द्विरावृत्ति नही हो रही है। जिलाधिकारी द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उक्त कार्य किसी अन्य कार्य योजना में शामिल नहीं है। इसके लिए पूर्व में किसी अन्य योजना/स्रोत से धनराशि स्वीकृत नहीं की गई है। उपयुक्त स्वीकृत धनराशि नागर विमानन पर पूंजीगत परिव्यय-02-विमानपत्तन-800-अन्य व्यय-20 हवाई पट्टियों के निर्माण, विस्तार एवं सुदृढीकरण और भूमि अर्जन-60-भूमि क्रय के मद में डाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
शासन द्वारा जिले में एयरपोर्ट विकास के लिए चालू वित्तीय वर्ष के लिए पांच करोड़ रुपये की धनराशि जारी की है। जिससे अब एयरपोर्ट का निर्माण एक कदम और आगे बढ़ गया है। इससे एयरपोर्ट के निर्माण में और तेजी आएगी। साथ ही कार्य प्रारंभ होने के साथ साथ अवशेष धनराशि भी शासन द्वारा शीघ्र ही जारी कर दी जाएगी।
-अन्नावि दिनेश कुमार, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed