फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Ahead corona follow and save in future

लॉकडाउन का आगे भी करेंगे पालन और रहेंगे महफूज

Sat, 02 May 2020 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ahead corona follow and save in future
अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। शनिवार को ‘अमर उजाला’ द्वारा शहर की एंब्रोसिया कॉलोनी में ‘अपराजिता’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने कहा कि वह अपनी सोसाइटी में लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन कर रहीं हैं। कॉलोनी को अच्छी तरह से सैनिटाइज किए हुए हैं। वायरस के संक्रमण से बचाव और लॉकडाउन का पालन करने के लिए उनकी सोसाइटी में किसी भी व्यक्ति के आने-जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है।
विज्ञापन

इन दिनों कोरोना वायरस का संक्रमण जनपद के आसपास के जिलों में तेजी से बढ़ता जा रहा है। जबकि जनपद अभी तक कोरोना से पूरी तरह से मुक्त है। महिलाओं ने कहा कि अपने घर में ही बच्चों की खेलने व पढ़ने में मदद करतीं हैं। ज्यादातर समय खाने-बनाने में ही निकल जाता है। बच्चों के साथ रहते हुए दिन कब निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। इससे संक्रमण से भी बचाव हो रहा है। सभी को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी से रहना चाहिए। हर समय जागरुक रहते हुए सर्तक रहें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मास्क पहनें, किसी से हाथ मिलाने की जगह दूर से ही नमस्ते करें। जिससे हमारे साथ- साथ हमारी सोसाइटी, हमारा शहर और हमारा जनपद कोरोना वायरस के संक्रमण से बचा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीना जैन, आशि जैन, अर्चना श्रीवास्तव, डिम्पल जैन, प्रीति खैरा, सुनीता सर्राफ आदि मौजूद रहीं।
लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सभी से अपील भी कर रहे हैं कि लॉकडाउन का पालन करें। परिवार के सभी सदस्य बार-बार सैनिटाइजर से हाथ साफ करते हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूर्णतया का पालन कर रहे हैं।
- बीना जैन
जबसे कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन हुआ, तभी से घर पर ही हैं। दूध, सब्जी इत्यादि के लिए घर का एक सदस्य कॉलानी के गेट पर जाकर ले आता है। गेट पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, जिससे कोई भी अंजान व्यक्ति कॉलोनी में प्रवेश नहीं कर पाता है।
- डिंपल जैन
अपने समय को पास करने के लिए बच्चों को पढ़ाने में मदद कर रहे हैं। घर में बच्चों का ख्याल रखते हैं और उनके साथ ज्यादा समय व्यतीत करते हैं, ताकि बच्चे घरों से बाहर न निकलें और उन्हें संक्रमण का भी खतरा न हो।
- अर्चना श्रीवास्तव
जब से देश में संपूर्ण लॉकडाउन हुआ है, तभी से परिवार के सदस्य कॉलोनी से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सब लोग घर के अंदर ही रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। सभी को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए।
- सुनीता सर्राफ
इस समय देश कोरोना वायरस जैसी भयानक महामारी से लड़ रहा है। ऐसे में हम सबका कर्तव्य है कि बीमारी से बचने के लिए अपने-अपने घरों में ही रहें। बचाव के लगातार प्रयास करें। सावधान रहें जिससे कि किसी भी प्रकार के संक्रमण का भय न हो।

- आशी जैन
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए हम सब सावधान हैं और सजग भी हैं। हमारी कॉलोनी में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने- जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। हम पूरी तरह लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं।
- प्रीती खैरा
-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed