फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   agriculture stubent

खेती के लिए आधुनिक तकनीक का करें उपयोग

Fri, 19 Feb 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 19 Feb 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
agriculture stubent
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (छात्र इकाई) द्वारा ग्राम पटौरा कलां में चल रहे सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन विचार गोष्ठी में ग्रामीणों को कृषि में उपयोग होने वाली नवीन तकनीक की जानकारी दी।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष डा. अवनीश त्रिपाठी ने स्वयं सेवकों व उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि बुंदेलखंड विगत वर्षों से जल संकट से जूझ रहा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थित बिगड़ती जा रही है। जलवायु परिवर्तन का असर भी उत्पादन के गिरते स्तर को दिख रहा है। आर्थिक तंगी से पीड़ित किसान अपना व परिवार का भरण-पोषण करने के लिए रोजगार की तलाश में अन्य प्रदेशों में पलायन करने को मजबूर हैं। ऐसी स्थित में बुंदेलखंड में कृषि को लाभप्रद बनाने और किसानों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए कृषि में नई तकनीक का समावेश करना आवश्यक है। किसान ऐसी प्रजातियों की फसलें बोएं, जिसमें पानी की आवश्यकता कम हो।
विज्ञापन


सिंचाई हेतु बौछारी सिंचाई का प्रयोग करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि कीट विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. जगत कौशिक ने बताया कि फसलों में रासायनिक कीटनाशकों का ज्यादा मात्रा में प्रयोग करना फसलों को नुकसान पहुंचाता है। कार्यक्रम अधिकारी डा. लक्ष्मीकांत मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान कुलदीप तिवारी, उवेश अहमद, राघवेंद्र, गौरव परिहार, शशांक दीक्षित, संजय कुमार, विजय सिंह यादव, राहुल, लोकेश, उत्तम बिरला, नमन पाटिदार, अतिशय जैन, अरविंद यादव, अनिल पटेल, अंकित कुमार, अर्पित द्विवेदी आदि मौजूद रहे। संचालन विकास एवं नाजिम खान ने किया। आभार स्वदेश सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed