फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   agriculture

चौपाल में छाया रहा ओलावृष्टि का मुआवजा

Wed, 30 Dec 2015 02:39 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Wed, 30 Dec 2015 02:39 AM IST
विज्ञापन
agriculture
नैनवारा (ललितपुर)। महरौनी अंतर्गत ग्राम नैनवारा में शीतकालीन भ्रमण के दौरान चौपाल लगाई गई। चौपाल में किसानों को अतिवृष्टि का मुआवजा नहीं बांटे जाने का मामला छाया रहा। इस दौरान ग्रामीणों ने पट्टों की शिकायत की।
विज्ञापन


तहसीलदार सुशील कुमार दुबे ने प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। पूछा कि किसकी विरासत दर्ज नहीं हुई और पट्टा धारकों की जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत तो नहीं है। सभी ने स्वयं को अपनी भूमि पर काबिज बताया। इसके बाद ग्रामीणों को सार्वजनिक आराजी भूमि के खाता संख्या जैसे खेल का मैदान, खाद के गड्ढे, श्मशान, खलिहान, कुम्हार के गड्ढे और गौचर आदि जमीन के बारे में बताया। दो व्यक्तियों के नाम खतौनी में गलत दर्ज पाए गए। ग्राम के कई लोगों को खेतों से होकर निकले चक मार्ग एवं सेक्टर जोते होने के कारण निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने इन मार्गों को खुलवाए जाने की मांग की है। अतिवृष्टि और ओलावृष्टि की धनराशि के चेक समय पर नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने शिकायत की।
विज्ञापन


चौपाल के बाद गरीब विधवा, असहाय व उम्रदराज वृद्धाओं को कंबल वितरण किए गए। तहसीलदार ने हरिजन बस्ती में जाकर घर में बीमार पड़े गरीब की सुध ली और उसे कंबल वितरित किया। इस मौके पर रामप्रसाद, ग्राम प्रधान राजीव कुमार दुबे, लेखपाल कृपाराम, देवेंद्र पाल सिंह, रामसहाय मिश्रा, रामकुमार दुबे, विनोद सिंह, अनूप दुबे, सुरेंद्र, लल्लू राजा, दयाराम, राजीव भौंडेले, आदर्श दुबे, सुखदेव, बच्चू लाल, सीताराम, हरदास, प्रवीण कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed