फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After staying at the houses of devotees, God reached his abode

Lalitpur News: भक्तों के घर रुकने के बाद निज धाम पहुंचे भगवान

Sun, 07 Sep 2025 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
After staying at the houses of devotees, God reached his abode
बांसी (ललितपुर)। डोल ग्यारस पर छह मंदिरों से सात विमान में विराजमान होकर भगवान जल विहार करने निकले और नगर भ्रमण के बाद मन तालाब पर जल विहार किया। इस दौरान भगवान के विमान छेड़ने (रोकने) की परंपरा है, जिसमें कोई भक्त विमान छेड़कर भगवान को अपने घर रोक सकता है। इसी परंपरा के तहत बुधवार को रामसहाय गुप्ता और बृहस्पतिवार को रमेश सुमन ने विमानों को छेड़ा। दो दिनों तक भक्तों के घर पर विराजकर भगवान निज धाम के लिए प्रस्थान कर गए। मंदिरों में विधि विधान से भगवान को उनके सिंहासन पर विराजमान कराया गया। संवाद
विज्ञापन

000000000000
भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ श्रीजी का जल विहार
महरौनी-गुढ़ा। ग्राम पंचायत गुढ़ा में चतुर्भुज मंदिर में विराजमान भगवान श्री हरि की शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए पूरे गांव में घरों के सामने से गुजरे तो लोगों ने आरती उतारकर प्रभु जी का भोग लगाया। श्रीजी गांव भ्रमण के बाद प्राचीन पीपल वाली कुइयां पर पहुंचे। वहां श्रीजी काे जल विहार कराया और पूजा अर्चना हुई। इस अवसर पर शिव शंकर द्विवेदी, राजा जू बुंदेला, बृजनंदन कौशिक, बृज किशोर द्विवेदी, अभिषेक अवस्थी, चंद्रशेखर खरे, रामजी द्विवेदी, राकेश अवस्थी, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed