फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After marriage a people dead for current

शादी के आठ दिन बाद ही उजड़ गई दुल्हन की मांग, करंट लगने से चली गई पति की जान

Mon, 06 Jul 2020 07:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
After marriage a people dead for current
मृतक अजेश की फाइल फोटो - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम बानौली में शादी के आठ दिन बाद ही एक नई नवेली दुल्हन रश्मि की मांग उजड़ गई। सोमवार को करंट लगने से उसके पति की जान चली गई। वह घर में टेलीविजन का तार जोड़ रहा था, तभी ये हादसा हो गया। जिसके बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं, रश्मि और युवक की मां की वेदना देख कोई भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहा था। कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

ग्राम बानौली निवासी अजेश (20) पुत्र रामप्रकाश यादव की शादी आठ दिन पहले 28 जून को ग्राम कुआंतला निवासी रश्मि के साथ हुई थी। 29 जून को बरात गांव लौट कर आई थी। पूरा परिवार अभी नई नवेली दुल्हन और शादी की खुशियां मना रहा था। सोमवार को दोपहर में करीब 12:30 बजे अजेश कमरे में रखे टीवी में खराबी आने पर उसके तारों को जोड़ रहा था। इसी दौरान उसे करंट का झटका लगा और वह चीखते हुए जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

यह देख पत्नी रश्मि चिल्लाते हुए अपनी सास को बुलाने के लिए बाहर दौड़ी और घटना बताई। सास, मोहल्लेवाले और अन्य परिजन भीतर पहुंचे और बिजली का तार अलग कर अजेश को जिला अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने अजेश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा रामचरन ने बताया कि अजेश दो भाइयों में छोटा था। उसने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसके पिता ट्रक चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में खेती भी करते हैं।

अजेश की मौत से गांव में पसरा मातम
शादी के आठ दिन बाद ही अजेश की मौत होने की सूचना मिलने पर गांव में मातम छा गया। किसी को यकीन भी नहीं हो रहा था कि आठ दिन पहले जिसकी शादी में शामिल हुए थे, उसकी करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी पर रिश्तेदारों के फोन घनघनाने लगे और वह दुख की इस घड़ी में उसके घर पहुंच गए। बहू के मायके वाले भी गांव पहुंच गए और रश्मि को सांत्वना दी, पर रश्मि के आंसू थे कि रुकने का नाम ही नहीं ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed