{"_id":"66bfc2511837910ec901e546","slug":"after-a-long-wait-cesarean-delivery-starts-in-chc-mehrauni-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-119361-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: लंबे इंतजार के बाद सीएचसी महरौनी में सिजेरियन प्रसव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: लंबे इंतजार के बाद सीएचसी महरौनी में सिजेरियन प्रसव शुरू
विज्ञापन
ललितपुर। सीएचसी महरौनी में लंबे इंतजार के बाद सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को यहां पहला सिजेरियन ऑपरेशन हुआ। अब गर्भवती महिलाओं को सिजेरियन प्रसव के लिए मुख्यालय और अन्य अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा।
महरौनी सीएचसी पर अब तक सिजेरियन प्रसव की सुविधा नहीं थी। इससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 36 किलोमीटर की दूरी तय करके जिला मुख्यालय आना पड़ता था। वहीं, कई गर्भवती महिलाएं 20 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ स्थित अस्पताल आती थीं। समय पर न पहुंचने से कई बार दिक्कत हो जाती थी।
शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा कराने की तैयारियां शुरू कीं। इसके लिए लगभग आठ माह पहले ऑपरेशन थिएटर बनाने का काम शुरू हुआ। लगभग छह माह पहले ये बनकर तैयार हो गया। लेकिन चिकित्सकों की कमी के चलते सिजेरियन प्रसव शुरू नहीं हो पाए। अब स्वतंत्रता दिवस पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा की शुरुआत हो गई। बृहस्पतिवार को ब्लॉक महरौनी अंतर्गत ग्राम भैरा निवासी गंगा का सिजेरियन प्रसव हुआ। महिला रोग विशेषज्ञ कीर्ति जैन, एनेस्थेटिस्ट डॉ. खेमचंद्र ने महरौनी पहुंचकर प्रसव कराया।
विज्ञापन
महरौनी सीएचसी पर सिजेरियन प्रसव की सुविधा शुरू करा दी है। अब आवश्यकता पर मुख्यालय से टीम भेजकर सिजेरियन प्रसव कराया जाएगा। - डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ।