फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   After a dispute with the family, the young man hanged, died

मनरेगा: महिला मेटों ने मस्टरोल फीड़िंग में पाया सूबे में पहला स्थान

Wed, 29 Jun 2022 12:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with the family, the young man hanged, died
ललितपुर। मनरेगा महिला मेटों ने मोबाइल मॉनटरिंग सिस्टम के तहत कार्य करते हुए शासन स्तर पर 77.71 फीसदी रिपोर्ट भेजकर प्रदेश के 75 जनपदों में से प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि आजमगढ़ दूसरे व हमीरपुर तीसरे स्थान पर रहा। वहीं झांसी का 40वां स्थान रहा है।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत कराए जा रहे कामों में पारदर्शिता बरतने व कार्य गुणवत्ता पूर्वक हो और रिकार्ड, विवरण और लेखा जोखा रखने के लिए महिला मेटों की तैनाती की गई थी। इसके तहत जनपद में चल रहे मनरेगा कार्यों में 20 से 40 मजदूरों पर एक महिला मेट की तैनाती की गई। महिला मेट के द्वारा मनरेगा कार्यस्थल पर कामगारों की संख्या व कार्य करने वाले मजदूरों की फोटो खींचकर मोबाइल फोन के माध्यम से शासन के एप पर जिओ टैग किया जाता है। जनपद के सभी छह ब्लॉकों में कुल 623 महिला मेट चयनित हो चुकी है। जिसमें 375 को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। वर्तमान में 321 महिला मेट काम कर रही है। मनरेगा कार्यो की निगरानी कर रही महिला मेटों ने डाटा फीड़िंग में प्रदेश के 75 जनपदों में से जनपद ने प्रथम स्थान पाया है। जबकि 73.03 फीसदी के साथ आजमगढ़ दूसरे व हमीरपुर 72.80 फीसदी के साथ तीसरे स्थान पर रहा है। जबकि झांसी जनपद महिला मेटों द्वारा किए मोबाइल मॉनटरिंग सिस्टम में प्रदेश में 40वां स्थान पर रहा।
विज्ञापन

--------
प्रदेश में आए टॉप तीन जनपदों की सूची
जनपद - कुल मस्टरोल - एप पर भरे गए मस्टरोल - प्रतिशत
ललितपुर - 7125 - 5537 - 77.71
आजमगढ़ - 5507 - 4022 - 73.03
हमीरपुर - 3298 - 2401 - 72.80
---------------
जनपद के ब्लॉकों में जून माह के दौरान महिला मेट की सूची
ब्लॉक - व् कार्यस्थल पर निर्धारित मेट - कार्यस्थत पर तैनात मेट - प्रतिशत
बार - 38 - 14 - 36.842
बिरधा - 47 - 33 - 70.213
जखौरा - 00 - 00 - 00.000
मड़ावरा - 03 - 01 - 33.333
महरौनी - 24 - 14 - 58.333
तालबेहट - 34 - 24 - 70.58 8
-----------------
जून माह में महिला मेट नियुक्त में ब्लॉक जखौरा जीरो
मनरेगा के कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए कार्यस्थल पर तैनात की गई महिला मेट के मामले में ब्लॉक जखौरा जीरो रहा। जखौरा क्षेत्र में किए जाने वाले मनरेगा के किसी कार्यस्थल पर कोई भी महिला मेट जून माह के दौरान काम पर नियुक्त नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
महिला मेट नियुक्त होने से मनरेगा के कार्य में पारदर्शिता आ रही है। अब जितनी लेवर कार्यस्थल पर काम कर रही है उतनी ही हाजिरी लगाई जा रही है। साथ में महिला मेट के द्वारा मस्टरोल को एप पर जिओ टैग किया जा रहा है। यही कारण रहा कि जनपद प्रदेश में मस्टोल फीड़ करने में प्रथम स्थान पर आया है।-रवींद्रवीर यादव, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed