फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aedes larva found

कार्यालयों में रखे कूलर व कंटेनर में मिले 15 एडीज लार्वा

Tue, 08 Sep 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
aedes larva found
dengu images - फोटो : dengu images
ललितपुर। सरकारी कार्यालयों में रखे कूलरों और परिसर के कंटेनरों की स्वास्थ्य विभाग ने जांच की। इस दौरान 15 एडीज लार्वा पाए गए। जिनका मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव करके नष्ट किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार और सहायक मलेरिया अधिकारी केएस सिंह के निर्देशन पर 15 कार्यालयों में डेंगू और चिकिनगुनियां की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। जिसमें कूलर व कंटेनरों में एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिश्चंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने एक दर्जन कार्यालयों के कंटेनरों व कूलरों की जांच की, जिसमें सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में दो, सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में एक, रेलवे कॉलोनी में छह और सुभाषपुरा वार्ड 18 में दो, थाना बार में तीन, ब्लॉक बार में एक एडीज मच्छर के लार्वा पाए गए। इस दौरान टीम ने बताया कि कूलर व कंटेनरों की सप्ताह में सफाई की जाए। सूखने के बाद दोबारा पानी भरा जाए। वहीं, पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस, अपर पुलिस अधीक्षक आवास, अपर जिलाधिकारी आवास, सदर एसडीएम आवास, वरिष्ठ कोषाधिकारी आवास, रेलवे अस्पताल, सिंचाई निर्माण खंड, थाना मड़ावरा, एबीएसए कार्यालय में लार्वा नहीं पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed