फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   aedes larva destroyed

जांच में मिले दो दर्जन एडीज लार्वा, दवा का छिड़काव कर किया नष्ट

Tue, 13 Oct 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
aedes larva destroyed
dengu images - फोटो : dengu images
ललितपुर। डेंगू व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच में 24 एडीज लार्वा पाए गए। जिस पर टीम ने मौके पर ही लार्वा रोधी का छिड़काव कर नष्ट किया। साथ ही डेेंगू से बचाव के लिए कूलर व कंटेनरों को सप्ताह में एक बार साफ करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत शहर के एक मोहल्ला समेत छह ब्लॉक स्तर पर डेंगू व चिकिनगुनिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया गया। अब तक 1486 लार्वा पाए गए। जिन्हें टीम ने मौके पर ही लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया। अब तक केवल एक डेंगू मरीज पाया गया है। सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार व सहायक जिला मलेरिया अधिकारी के निर्देशन में मलेरिया निरीक्षक अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने शहर के मोहल्ला व ब्लॉक स्तर पर गांव में जांच गई। जिसमें शहर के मोहल्ला कटराबाजार में तीन लार्वा पाए गए। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लॉक बिरधा में तीन, महरौनी में एक, बार में सात, तालबेहट में तीन और जखौरा में जांच के दौरान कूलर व कंटेनर में सात एडीज लार्वा पाए गए। जिन्हें मौके पर ही लार्वारोधी दवा का छिड़काव कर मौके पर ही नष्ट किया गया। सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने कूलरों की नियमित सफाई करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed