फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Advocate said - Strict law will have to be made to stop paper leaks

Lalitpur News: अधिवक्ता बोले- पेपर लीक रोकने लिए बनाना होगा कड़ा कानून

Mon, 26 Feb 2024 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Advocate said - Strict law will have to be made to stop paper leaks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पेपर लीक होने के बाद पुलिस भर्ती परीक्षा को रद कर दिया गया है। इससे पहले भी कई भर्ती परीक्षा के पेपर लीक हो चुके हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि इसे रोकने के लिए सरकार को कड़े कानून बनाने के साथ परीक्षा पैटर्न में बदलाव करना होगा, जिससे छात्र अपने आप को ठगा हुआ महसूस न करें और न ही सरकार की किरकिरी हो।
------------------
पेपर लीक होना मेहनती युवाओं के साथ विश्वासघात है। प्रत्येक पारी के अलग-अलग चार पेपर बनवाए जाएं और स्केलिंग की जाए। हर स्तर पर सरकारी एजेंसी की जवाबदेही के उच्च मानक तय किए जाएं। शीर्ष स्तर पर एक अधिकारी को बार-बार परीक्षा की जिम्मेदारी न दी जाए। आकाश यादव, अधिवक्ता।
विज्ञापन

-------------
सरकारी अध्यापकों, व्याख्याताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को निजी संस्थानों, कोचिंग संस्थानों में पढ़ाने पर रोक होनी चाहिए। जो पेपर लीक कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनकी संपत्ति जब्त होनी चाहिए। ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कारावास और जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैभव जैन, अधिवक्ता।
----------------------
परीक्षा केंद्रों पर पेपर लीक होने की संभावना कम होती है. क्योंकि पेपर सीलबंद पैकेट में आते हैं और अधिकारियों की निगरानी में होते हैं। यह प्रिंटिंग प्रेस, परीक्षा में लगी एजेंसियों और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से ही संभव होता है। पेपर लीक रोकने के लिए अलग से कानून बनाने की जरूरत है।

अरुण लोहिया, वरिष्ठ अधिवक्ता।
--------------------
सरकार को सही तकनीक का इस्तेमाल करना चाहिए। साइबर सुरक्षा प्रोटोकॉल पर फिर से विचार करने और अपराधियों को दंडित करने के लिए कड़े कानून की जरूरत है। परीक्षाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर परीक्षा हाल में बायोमीट्रिक मशीनों का उपयोग किया जाना चाहिए।-कृष्ण कुमार शर्मा, अधिवक्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed