फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Adopted each month to villages officer

प्रत्येक माह गोद लिए गांवों में जाएं अफसर

Sun, 22 Nov 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sun, 22 Nov 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी ने जनपद पोषण समिति की बैठक कर अफसरों को प्रत्येक माह गोद लिए गांवों में पहुंचने को कहा है। उन्होंने समस्त लाभार्थियों को स्वास्थ्य पोषण संबंधी सेवाओं का लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डा. रूपेश कुमार ने जनपद पोषण समिति की बैठक में स्वास्थ्य पोषण की प्रगति जानी। जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने एजेंडा के अनुसार प्रगति बताते हुए कहा कि वर्तमान माह में पंचायत चुनाव के कारण अधिकारियों ने गोद लिए गांवों की भ्रमण आख्याएं प्राप्त नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस के सशक्तीकरण के लिए एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिसंबर माह में प्रशिक्षण दिए जाने की जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षक अधिकारी डा. जे एस बख्शी ने दिसंबर माह में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र से दी जाने वाली विटामिन ए एवं अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वीएचएनडी सत्र के आयोजन में यदि कोई एएनएम या आशा लापरवाही करती है तो अधिकारीगण उन्हें अवगत कराएं।

यह भी कहा कि  सभी गर्भवती महिलाओं की पूरी जांच होने के साथ उन्हें निर्धारित मात्रा में आयरन फोलिक एसिड की गोलियां दें।

बैठक में जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप के गोद लिए ग्राम सभा मुड़ारी में वीएचएनडी सत्र आयोजित नहीं होने पर तीन दिवस के अंदर माइक्रोप्लान रिव्यू करने को कहा गया। मुख्य विकास अधिकारी अरुण कुमार उपाध्याय ने बताया कि इस माह उच्चाधिकारियों के जनपद में भ्रमण शुरू हो जाएंगे।

इसलिए गोद लिए ग्राम सभाओं का भ्रमण कर लाभार्थियों को गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर समस्त अभिलेखों की सूची दीवालों पर चस्पा करा दें, जिससे कि अधिकारी भ्रमण के दौरान अभिलेखों का सत्यापन कर सकें।


जिला पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह ग्राम स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता समिति के खाते में पड़ी अवशेष धनराशि से आंगनबाड़ी केंद्रों को साज सामग्री क्रय कराएं। अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed