फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Adolescent girls will be dealt Napakins

किशोरियों को बांटे जाएंगे नैपकिंस

Wed, 16 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो ललितपुर
ब्यूरो ललितपुर Updated Wed, 16 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Adolescent girls will be dealt Napakins
ललितपुर। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में कक्षा सात के बाद चालीस प्रतिशत किशोरियों के स्कूल छोड़ने का सच सामने आने के बाद सरकार ने किशोरी सुरक्षा योजना शुरू की है। इसके तहत सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली  किशोरियों को निशुल्क सेनेटरी नैपकिंस वितरित की जाएंगे। नैपकिंस की खरीद के  लिए मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय ने गतिविधियां तेज कर दी हैं।
विज्ञापन


छात्राओं में किशोरावस्था के दौरान होने वाले शारीरिक परिवर्तन के समय मासिक धर्म शुरू हो जाता है। लेकिन, छात्राओं को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इससे उन्हें दिक्कत होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने किशोरी सुरक्षा योजना शुरू की है। इसके तहत कक्षा छह से बारह तक की छात्राओं को नैपकिन बांटे जाएंगे।
विज्ञापन


जनवरी  माह से स्कूलों में सेनेटरी नैपकिंस का वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग  नैपकिंस की खरीद कर सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर उपलब्ध करा देगा। ब्लाक संसाधन केंद्र से विद्यालयों की नोडल शिक्षिका सेनेटरी नैपकिंस प्राप्त करके स्कूलों में किशोरियों को उपलब्ध कराएंगी। इसके अलावा विद्यालयों में कार्यशाला आयोजित कर मासिक धर्म के बारे में किशोरियों को अवगत कराया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य किशोरियों को शारीरिक कारणों से शिक्षा से दूरी बनाने से रोकना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
समस्त सरकारी स्कूलों की शिक्षिकाओं को किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी व शारीरिक परिवर्तन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए शिक्षिकाओं को स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना में आशाओं की भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। आशाएं सभी विद्यालयों में नैपकिन वितरण में सहायता करेंगी। जिन सरकारी विद्यालयों में शिक्षिका उपलब्ध नहीं होगी, वहां कक्षा मॉनीटर छात्रा को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महिला अस्पताल में नहीं मिल रहे नैपकिंस
महिला  अस्पताल में प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को भी निशुल्क सेनेटरी नैपकिंस उपलब्ध कराने की योजना है। लेकिन, जिला महिला अस्पताल में प्रसूताओं को नैपकिंस उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। इस कारण से कई बार महिलाओं को  संक्रमण का शिकार होना पड़ता है, जबकि योजना के तहत हर प्रसूता को महिला  अस्पताल की ओर से दस नैपकिन का एक पैकेट उपलब्ध कराना होता है।



पंचायत उद्योग के प्लांट में कम उत्पादन
जिला  पंचायती राज अधिकारी कार्यालय की ओर से बिरधा में पंचायत उद्योग के तहत  सेनेटरी नैपकिन बनाने का प्लांट लगाया है। इस प्लांट की जिम्मेदारी झांसी और ललितपुर जिले में सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराना है। बड़े पैमाने पर सरकारी योजनाओं में नैपकिन की मांग होने के बाद भी इस प्लांट का उत्पादन बहुत कम है। प्लांट में प्रतिदिन करीब तीन हजार सेनेटरी नेपकिन बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन प्लांट की ओर से केवल दो सौ से तीन सौ नेपकिन ही तैयार हो पा रहे हैं, जबकि प्लांट पर दो जनपदों में आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया है।  

स्कूलों में सेनेटरी नेपकिन वितरण का कार्य जनवरी माह से शुरू हो जाएगा। शिक्षा विभाग से सभी छात्राओं के आंकड़े मांगे गए हैं।  
- डा. सतेंद्र कुमार
 मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed