फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Admissions for 540 seats in Rajarshi Mahavidyalaya from today

Lalitpur News: राजर्षि महाविद्यालय में 540 सीटों पर दाखिले आज से

Mon, 08 Sep 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Admissions for 540 seats in Rajarshi Mahavidyalaya from today
तालबेहट। राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के बीए व एमए प्रथम वर्ष में आज से प्रवेश शुरू होंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य गजेंद्र नाथ ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर बीए में हिंदी, संस्कृत, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, गृहविज्ञान व शारीरिक शिक्षा संचालित है। परास्नातक (एमए) में गृह विज्ञान विषय की पढ़ाई होती है। स्नातक की 480 सीटें निर्धारित हैं, वहीं परास्नातक में 60 सीटें हैं। स्नातक व परास्नातक में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर पंजीयन करने वाले विद्यार्थी अपने सभी मूल व प्रतिलिपि दस्तावेजों के साथ सुबह साढ़े 11 बजे प्रवेश प्रभारी डॉ. राजेंद्र कुमार से संपर्क करें। आठ से दस सितंबर तक ओपन मेरिट के अंतर्गत इंटरमीडिएट में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को बीए में प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित तिथि में न आने की स्थिति में द्वितीय काउंसलिंग में कम मेरिट वाले छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।

000000000000000000000
आरएमवी में आज से 360 सीटों पर प्रवेश
ललितपुर। रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय में सोमवार से बीएससी गणित, जीवविज्ञान, बीकॉम व एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्राचार्य केशव देव ने बताया कि बीएससी गणित व जीव विज्ञान में 120-120 सीटों पर और बीकॉम व एमकॉम में 60-60 सीटों पर प्रवेश होना है। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया 14 सितंबर तक चलेगी। इसके बाद स्ववित्तपोषित कक्षाओं में प्रवेश लिए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed